ममता सरकार युवाओं के ल‍िए ले आई नई स्कीम, श‍िक्षि‍त बेरोजगार को म‍िलेंगे हर माह 1500 रुपये; जानें क्‍या है एलिजिबिलिटी, कैसे करें अप्लाई

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के युवाओं के लिए बांग्लार युवा साथी (Banglar Yuva Sathi Scheme 2026) योजना की घोषणा की है. इस योजना के तहत शिक्षित बेरोजगार युवाओं को हर महीने 1,500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी.

Banglar Yuva Sathi Scheme 2026.jpg

श‍िक्ष‍ित बेरोजगार युवाओं को हर महीने 1500 रुपये म‍िलेंगे

Banglar Yuva Sathi Scheme 2026: पश्चिम बंगाल सरकार ने घोषणा की है कि उसकी नई स्कीम, ‘बांग्लार युवा साथी'(Banglar Yuva Sathi) , 1 अप्रैल से शुरू होगी. पहले यह स्कीम अगस्त में शुरू होने वाली थी. मंगलवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) ने कहा कि बांग्लार युवा साथी स्कीम (Banglar Yuva Sathi scheme) के लिए एप्लीकेशन 15 फरवरी से खुलेंगे. आइये जानते हैं क‍ि इस स्‍कीम के ल‍िए कौन अप्‍लाई कर सकता है और इसका क्‍या तरीका है.

विज्ञापन
विज्ञापन

एलिजिबिलिटी
योजना का लाभ लेने के लिए आवेदकों को निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होंगी:

निवास: आवेदक पश्चिम बंगाल का स्थायी निवासी होना चाहिए.
आयु सीमा: उम्र 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
शैक्षणिक योग्यता: आवेदक कम से कम माध्यमिक (10वीं पास) होना चाहिए.
बेरोजगारी: आवेदक के पास वर्तमान में कोई सरकारी या प्राइवेट नौकरी नहीं होनी चाहिए.

विज्ञापन

जो छात्र पहले से कोई स्कॉलरशिप जैसे स्वामी विवेकानंद मेरिट-कम-स्कॉलरशिप ले रहे हैं, वे भी पात्र हैं. लेकिन अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले रहे लोग इसके पात्र नहीं होंगे.

आवश्यक दस्तावेज (Documents Required)
आवेदन के समय आपके पास ये कागजात होने चाहिए:

विज्ञापन

आधार कार्ड (पहचान और पते के लिए)
माध्यमिक (10वीं) का मार्कशीट और सर्टिफिकेट
बैंक पासबुक की फोटोकॉपी (पैसे सीधे खाते में आएंगे)
हालिया पासपोर्ट साइज फोटो
एम्प्लॉयमेंट बैंक पंजीकरण संख्या (यदि उपलब्ध हो)

कैसे करें अप्लाई? (Application Process)
ममता बनर्जी ने इस योजना के लिए ‘कैंप मोड’ आवेदन की घोषणा की है:

विज्ञापन

स्पेशल कैंप: 15 फरवरी से 26 फरवरी 2026 के बीच राज्य के सभी 294 विधानसभा क्षेत्रों में विशेष शिविर लगाए जाएंगे.
रजिस्ट्रेशन: आप इन कैंपों में जाकर फिजिकल फॉर्म भर सकते हैं और अपने दस्तावेज जमा कर तुरंत एक्नॉलेजमेंट रसीद (Acknowledgement Receipt) प्राप्त कर सकते हैं.
ऑनलाइन विकल्प: जल्द ही इसका आधिकारिक पोर्टल wbsportsandyouth.gov.in या bsk.wb.gov.in पर भी सक्रिय होने की उम्मीद है.

महत्वपूर्ण तारीखें (Important Dates)

विज्ञापन
  • कैंप की तारीख: 15 फरवरी से 26 फरवरी 2026
  • योजना लागू होने की तिथि: 1 अप्रैल 2026
  • भत्ता मिलना शुरू होगा: अप्रैल 2026 से

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ