MakeMyTrip: आधी से भी कम पेमेंट करने पर मिलेगा कंफर्म टिकट, जीरो कैंसिलेशन, जानिए कंपनी का प्लान

MakeMyTrip: ऑनलाइन ट्रैवल बुकिंग प्लेटफॉर्म मेकमाईट्रिप यात्रियों के लिए एक नई सुविधा लाया है। जो इंटरनेशनल ट्रैवल या 1 लाख की बुकिंग करने वाले लोगों को कम पैसों में कंफर्म टिकट देगी।

MakeMyTrip

MakeMyTrip: अगर आप विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं लेकिन आपके पास अभी टिकट कंफर्म करने के लिए पूरी रकम नहीं है। तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है, इसके लिए मेकमाईट्रिप एक नई सुविधा लेकर आया है। इसमें यूजर्स को पूरी पेमेंट किए बिना ही इंटरनेशनल फ्लाइट की कंफर्म टिकट मिल जाएगी। यानी कुल किराये की 10 से 40 प्रतिशत रकम जमा करके बुकिंग कंफर्म कर सकते हैं।

विज्ञापन

कैसे काम करेगा नया फीचर?

ट्रैवल कंपनी मेकमाईट्रिप की यह सुविधा उन लोगों को ज्यादा फायदा देगी जो इंटरनेशनल फ्लाइट या 1 लाख रुपये से ज्यादा की टिकट खरीद रहे हैं। इसमें टिकट के पूरे किराए का 10-40% भुगतान करके बुकिंग कंफर्म कर सकते हैं। बाकी की बची रकम का भुगतान अपने सफर की तारीख से पहले या बुकिंग के 45 दिनों के अंदर कभी भी कर सकते हैं। इसके लिए किसी तरह का एक्ट्रा चार्ज नहीं लिया जाएगा। हालांकि यह सटीक प्रतिशत एयरलाइन, यात्रा मार्ग और बुकिंग विंडो पर निर्भर करेगा।

विज्ञापन

क्या होगा फायदा?

यह फीचर खास तौर पर बड़े परिवारों या ग्रुप्स के लिए होगा, जो कम पैसों में ही अपनी यात्रा कंफर्म कर सकते हैं। जब एक बार पूरा भुगतान हो जाएगा तो इसके बाद यात्री नियमों के अनुसार कंफर्म बुकिंग को संशोधित भी कर सकते हैं। इसके अलावा, यहां पर जीरो कैंसिलेशन की सुविधा भी मिल जाएगी। टिकट बुकिंग के लिए आधिकारिक साइट पर जा सकते हैं।

विज्ञापन

कई प्लेटफॉर्म अपने ग्राहकों को अभी खरीदें, बाद में भुगतान करें वाला विकल्प देते हैं। भारत में अमेजन और फ्लिपकार्ट दोनों ने 2020 में कोविड-19 के अपने ग्राहकों को बाद में भुगतान करने वाली सुविधा शुरू की थी। इसके बाद लगभग ज्यादातर प्लेटफॉर्म यह विकल्प देने लगे। लेकिन टिकट बुकिंग में ऐसा नहीं होता है, उसके लिए पहले ही भुगतान करना होता है। मेकमाईट्रिप की इस पहल से बहुत से लोगों को राहत मिलेगी।

आपके बता दें कि MakeMyTrip भारत की ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसी है, जो फ्लाइट, ट्रेन, बस और होटल बुकिंग करने में मदद करती है। इसके साथ ही यहां पर आपको स्पेशल टूर पैकेज भी मिल जाते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ