OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स को शुक्रवार को बड़ा झटका लगा है. शुक्रवार को कंपनी के शेयर्स में 10 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई. इसकी बड़ी वजह धीमी ग्रोथ और कम व्यूअरशिप डेटा को माना जा रहा है. अगर हालात ऐसे ही बने रहे तो नेटफ्लिक्स की मार्केट वैल्यू से 35 अरब डॉलर घट सकते हैं. नेटफ्लिक्स ने एक और बड़ा फैसला लेते हुए साल 2027 से अपने व्यूइंट आवर्स की रिपोर्ट साल में दो बार के बजाय सिर्फ एक बार जारी करने का ऐलान किया है. इससे पहले नेटफ्लिक्स ने 2025 में सब्सक्राइबर के नंबर बताना बंद कर दिया था.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: लॉन्च हुई IRCTC की नई वेबसाइट, 6 जबरदस्त फीचर्स, क्यों पड़ी नए पोर्टल की जरूरत, जानें पुरानी का क्या होगा?

---विज्ञापन---

क्या है वजह?

नेटफ्लिक्स के इस ऐलान से निवेशक असमंजस में है. टेक्नोलॉजी रिसर्च के हेड बेन बैरिंगर ने कहा, "जब नतीजे उम्मीद के मुताबिक ना हों और आप निवेशकों से कोई डेटा पॉइंट छिपा लें, तो बाज़ार आपको सज़ा देता है. आपको बता दें कि 2026 की शुरुआत में नेटफ्लिक्स ने वॉर्नर ब्रदर्स को खरीदने की कोशिश की थी, जिसमें वो नाकाम रहा. नेटफ्लिक्स के 'ऐड-सपोर्टेड स्ट्रीमिंग टियर' को लंबे समय से ग्रोथ का बड़ा जरिया बताया जा रहा था, उसे अपनाने की भी रफ्तार धीमी रही है. जून 2025 में नेटफ्लिक्स अपने पीक पर था, उसके बाद से कंपनी के शेयर में 44% गिरावट आई है. इसमें 2026 में अब तक 20% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई. एक्सपर्ट्स का कहना है कि उस साल नेटफ्लिक्स का कंटेंट काफी कमज़ोर माना जा रहा है, जो उसकी ग्रोथ पर असर डाल सकता है.

---विज्ञापन---

क्या करेगी कंपनी?

नेटफ्लिक्स के लिए ज़रूरी है कि वो सब्सक्राइबर्स को जोड़े रखे, क्योंकि बाकी OTT प्लेटफॉर्म के मुकाबले उसकी वैल्यूएशन ज्यादा रही है. फॉरेस्टर रिसर्च के डायरेक्टर माइक प्राउक्स ने कहा कि ठीक उसी समय एंगेजमेंट रिपोर्टिंग को रोकना जब एंगेजमेंट पर सबसे ज़्यादा ध्यान दिया जा रहा है, ऐसा इशारा देता है कि जैसे यहां दिखाने लायक कुछ नहीं है. नेटफ्लिक्स के शेयर की कीमत अगले 12 महीनों की अनुमानित कमाई के मुकाबले लगभग 20 गुना पर ट्रेड कर रही है, जबकि वॉल्ट डिज़्नी के लिए ये 13.5 गुना और कॉमकास्ट के लिए 6.6 गुना है. इससे पता चलता है कि निवेशक इस स्ट्रीमिंग कंपनी को कितनी अहमियत देते हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: बदल गया EPFO पोर्टल? तो टेंशन न लें, ऐसे सर्च करें सर्विस हिस्ट्री, पुराने क्लेम और नए क्लेम

---विज्ञापन---