Ghar Pe Gas Pipeline Kaise Lagwaye: मिडल ईस्ट में जारी तनाव के कारण दुनियाभर में LPG गैस सप्लाई प्रभावित हो रही है और भारत में भी घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा देखने को मिला है. ऐसे में कई लोग अब घरों में PNG (Piped Natural Gas) गैस पाइपलाइन लगवाने का विकल्प तलाश रहे हैं, क्योंकि इससे सिलेंडर बुकिंग, लंबे इंतजार और बार-बार गैस खत्म होने की परेशानी से काफी राहत मिलती है. PNG गैस पाइपलाइन को LPG सिलेंडर के मुकाबले ज्यादा सुविधाजनक, सुरक्षित और किफायती माना जाता है. अगर आप भी घर में PNG गैस कनेक्शन लगवाना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं इसका पूरा प्रोसेस, जरूरी डॉक्युमेंट्स, खर्च और यह सिलेंडर से कितना सस्ता पड़ता है.
यह भी पढ़ें: डॉलर के सामने पस्त हुआ रुपया! 95 के पार पहुंचा भाव; जानें आज क्यों आई भारतीय करेंसी में इतनी
सरकार दे रही PNG पाइपलाइन को बढ़ावा
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा 2026 में जारी निर्देशों के अनुसार, पीएनजी न सिर्फ सस्ती होती है, बल्कि सुरक्षा और सुविधा के मामले में भी पारंपरिक LPG सिलेंडर से आगे है. दुनियाभर में जिस हिसाब से तेल और गैस संकट चल रहा है, उसे देख मालूम चलता है कि यह कीमतों में भारी इजाफा करेगा, ऐसे में पीएनजी एक स्वादेशी और ज्यादा भरोसेमंद विकल्प बनकर उभरता है. इस गैसपाइपलाइन को लगाने के फायदा ये है कि इसे बार-बार बदलने और खत्म होने की चिंता नहीं रहती, क्योंकि यह 24घंटे उपलब्ध रहती है.
LPG से कितना सस्ता है PNG?
मई 2026 के आंकड़ों के अनुसार, PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) घरेलू LPG सिलेंडर के मुकाबले 15-20% सस्ती और ज्यादा सुविधाजनक है.
नीचे LPG और PNG के खर्च और फायदों का विस्तृत तुलनात्मक विवरण दिया गया है:
कीमत की तुलना (दिल्ली/NCR के उदाहरण से)
| फीचर | LPG (14.2 kg सिलेंडर) | PNG (Piped Gas) |
| मौजूदा रेट | ₹913 प्रति सिलेंडर | ₹50 – ₹60 प्रति SCM |
| बिलिंग का तरीका | सिलेंडर बुक करते समय पूरा भुगतान | मीटर के अनुसार, जितना इस्तेमाल उतना पैसा |
| अतिरिक्त खर्च | डिलीवरी टिप और बुकिंग का झंझट कोई | डिलीवरी चार्ज नहीं |
कैसे घर पर लगवाएं गैस पाइपलाइन?
Step 1: गैस कंपनी की वेबसाइट पर जाएं
सबसे पहले अपने इलाके में PNG सेवा देने वाली कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, जैसे Indraprastha Gas Limited (IGL) या Mahanagar Gas Limited (MGL).
Step 2: ‘New PNG Connection’ ऑप्शन चुनें
होमपेज पर दिए गए ‘New PNG Connection’ या Apply for PNG Connection विकल्प पर क्लिक करें.
Step 3: अपनी डिटेल्स भरें
अब आवेदन फॉर्म में अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पूरा पता सही-सही दर्ज करें.
Step 4: जरूरी डॉक्युमेंट्स अपलोड करें
इसके बाद पहचान और पते से जुड़े जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करने होंगे.
जरूरी दस्तावेज:
पहचान प्रमाण: आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस.
पता प्रमाण: बिजली बिल, राशन कार्ड, रेंट एग्रीमेंट या प्रॉपर्टी पेपर.
मालिकाना प्रमाण: मकान मालिक हैं तो प्रॉपर्टी टैक्स रसीद और अगर किराएदार हैं तो मकान मालिक का NOC
Step 5: आवेदन शुल्क जमा करें
फॉर्म भरने के बाद ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें. पेमेंट UPI, नेट बैंकिंग या कार्ड से किया जा सकता है.
Step 6: Verification और Installation
आवेदन जमा होने के बाद आपको एक Reference Number मिलेगा. इसके बाद कंपनी के अधिकारी आपके दस्तावेज और लोकेशन की जांच करेंगे. Verification पूरा होने के बाद घर में PNG गैस पाइपलाइन लगाने की तारीख तय की जाएगी.
यह भी पढ़ें: पश्चिम एशिया संकट के बीच पीएम मोदी के ‘संयम मंत्र’, महंगाई के संकेतों पर सियासत तेज
संबंधित खबरें
हवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
14 mins ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
1 hr agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
13 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
21 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
22 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
22 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
23 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
1 day agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
1 day agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines