---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

LPG Cylinder News Today: क्या घर में PNG Gas Pipeline लगवाना सच में LPG Cylinder से सस्ता है? जानिए खर्च, प्रोसेस और बड़ा फायदा

PNG Gas Connection Online Application: अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि वह अपने घर पर कैसे PNG Gas Pipeline लगवा सकते हैं? आइए जानते हैं LPG गैसे सिलेंडर से कितना सस्ता होता है और इसे लगवाने के लिए आवेदन कैसे करना होगा. आइए जाते हैं पूरा प्रोसेस.

---विज्ञापन---

Ghar Pe Gas Pipeline Kaise Lagwaye: मिडल ईस्ट में जारी तनाव के कारण दुनियाभर में LPG गैस सप्लाई प्रभावित हो रही है और भारत में भी घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा देखने को मिला है. ऐसे में कई लोग अब घरों में PNG (Piped Natural Gas) गैस पाइपलाइन लगवाने का विकल्प तलाश रहे हैं, क्योंकि इससे सिलेंडर बुकिंग, लंबे इंतजार और बार-बार गैस खत्म होने की परेशानी से काफी राहत मिलती है. PNG गैस पाइपलाइन को LPG सिलेंडर के मुकाबले ज्यादा सुविधाजनक, सुरक्षित और किफायती माना जाता है. अगर आप भी घर में PNG गैस कनेक्शन लगवाना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं इसका पूरा प्रोसेस, जरूरी डॉक्युमेंट्स, खर्च और यह सिलेंडर से कितना सस्ता पड़ता है.

यह भी पढ़ें: डॉलर के सामने पस्त हुआ रुपया! 95 के पार पहुंचा भाव; जानें आज क्यों आई भारतीय करेंसी में इतनी

---विज्ञापन---

सरकार दे रही PNG पाइपलाइन को बढ़ावा

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा 2026 में जारी निर्देशों के अनुसार, पीएनजी न सिर्फ सस्ती होती है, बल्कि सुरक्षा और सुविधा के मामले में भी पारंपरिक LPG सिलेंडर से आगे है. दुनियाभर में जिस हिसाब से तेल और गैस संकट चल रहा है, उसे देख मालूम चलता है कि यह कीमतों में भारी इजाफा करेगा, ऐसे में पीएनजी एक स्वादेशी और ज्यादा भरोसेमंद विकल्प बनकर उभरता है. इस गैसपाइपलाइन को लगाने के फायदा ये है कि इसे बार-बार बदलने और खत्म होने की चिंता नहीं रहती, क्योंकि यह 24घंटे उपलब्ध रहती है.

LPG से कितना सस्ता है PNG?

मई 2026 के आंकड़ों के अनुसार, PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) घरेलू LPG सिलेंडर के मुकाबले 15-20% सस्ती और ज्यादा सुविधाजनक है.

---विज्ञापन---

नीचे LPG और PNG के खर्च और फायदों का विस्तृत तुलनात्मक विवरण दिया गया है:

कीमत की तुलना (दिल्ली/NCR के उदाहरण से)

---विज्ञापन---
फीचरLPG (14.2 kg सिलेंडर)PNG (Piped Gas)
मौजूदा रेट₹913 प्रति सिलेंडर₹50 – ₹60 प्रति SCM
बिलिंग का तरीकासिलेंडर बुक करते समय पूरा भुगतानमीटर के अनुसार, जितना इस्तेमाल उतना पैसा
अतिरिक्त खर्चडिलीवरी टिप और बुकिंग का झंझट कोईडिलीवरी चार्ज नहीं

कैसे घर पर लगवाएं गैस पाइपलाइन?

Step 1: गैस कंपनी की वेबसाइट पर जाएं

सबसे पहले अपने इलाके में PNG सेवा देने वाली कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, जैसे Indraprastha Gas Limited (IGL) या Mahanagar Gas Limited (MGL).

---विज्ञापन---

Step 2: ‘New PNG Connection’ ऑप्शन चुनें

होमपेज पर दिए गए ‘New PNG Connection’ या Apply for PNG Connection विकल्प पर क्लिक करें.

---विज्ञापन---

Step 3: अपनी डिटेल्स भरें

अब आवेदन फॉर्म में अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पूरा पता सही-सही दर्ज करें.

---विज्ञापन---

Step 4: जरूरी डॉक्युमेंट्स अपलोड करें

इसके बाद पहचान और पते से जुड़े जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करने होंगे.

---विज्ञापन---

जरूरी दस्तावेज:

पहचान प्रमाण: आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस.

---विज्ञापन---

पता प्रमाण: बिजली बिल, राशन कार्ड, रेंट एग्रीमेंट या प्रॉपर्टी पेपर.

मालिकाना प्रमाण: मकान मालिक हैं तो प्रॉपर्टी टैक्स रसीद और अगर किराएदार हैं तो मकान मालिक का NOC

---विज्ञापन---

Step 5: आवेदन शुल्क जमा करें

फॉर्म भरने के बाद ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें. पेमेंट UPI, नेट बैंकिंग या कार्ड से किया जा सकता है.

---विज्ञापन---

Step 6: Verification और Installation

आवेदन जमा होने के बाद आपको एक Reference Number मिलेगा. इसके बाद कंपनी के अधिकारी आपके दस्तावेज और लोकेशन की जांच करेंगे. Verification पूरा होने के बाद घर में PNG गैस पाइपलाइन लगाने की तारीख तय की जाएगी.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: पश्चिम एशिया संकट के बीच पीएम मोदी के ‘संयम मंत्र’, महंगाई के संकेतों पर सियासत तेज

First published on: May 11, 2026 02:27 PM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं और उन्हें न्यूज़ और ऑनलाइन कंटेंट लिखने का अच्छा अनुभव है. वर्तमान में वह News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वह मुख्य रूप से न्यूज, ट्रेंडिंग, हाइपर-लोकल, वायरल, ऑटो, लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों पर स्टोरीज तैयार करते हैं. इससे पहले वह India.com में ट्रेनी के रूप में जुड़े थे, जहां उन्होंने ट्रेंडिंग, वायरल, जनरल नॉलेज, टेक्नोलॉजी, इंटरनेशनल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न विषयों पर डिजिटल कंटेंट लिखा. अज़हर ने 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान और उसके बाद उन्हें India News और Khabar Fast जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अनुभव मिला, जिससे उन्हें न्यूज रिपोर्टिंग, डिजिटल स्टोरीटेलिंग और पाठकों को ध्यान में रखकर कंटेंट बनाने की अच्छी समझ हासिल की. 1 साल से ज्यादा के अनुभव में अज़हर का मुख्य काम है डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स को समझना, SEO-फ्रेंडली कंटेंट लिखना और पाठकों से जुड़ी स्टोरीज तैयार करना.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola