LPG Price: कम हो सकता है गैस स‍िलेंडर का दाम? New Year पर सरकार दे सकती है तोहफा

LPG Price Cut From 1st January 2026: नए साल की शुरुआत के साथ ही देश में कई फाइनेंशियल चेंज देखने को मिलेंगे. इसमें से एक गैस स‍िलेंडर की कीमत में बदलाव भी हो सकता है. एलपीजी स‍िलेंडर की कीमतों में बदलाव का सीधा असर आपकी जेब पर हो सकता है.

lpg price cut 1 jan 2026

क्‍या 1 जनवरी को कम होगी एलपीजी की कीमत?

LPG Price: आने वाला साल आपके ल‍िए नई ऊर्जा के साथ कुछ अच्‍छी खबरें भी लेकर आ रहा है. 1 जनवरी को जब आप नए साल का जश्‍न मना रहे होंगे, तब संभवत: सरकार भी आपको एक तोहफा दे. हर महीने की 1 तारीख को कई फाइनेंश‍ियल न‍ियमों और कीमतों में बदलाव क‍िया जाता है. इसमें तेल और गैस की कीमतें भी शाम‍िल हैं. 1 द‍िसंबर को कमर्श‍ियल गैस स‍िलेंडर की कीमतों में 10 रुपये की राहत दी गई थी, लेक‍िन घरेलू गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं क‍िया गया. इस बार ये उम्‍मीद की जा रही है क‍ि आम लोगों के इस्‍तेमाल में आने वाली गैस स‍िलेंडर के दाम में छूट म‍िल सकती है. बता दें क‍ि घरों में यूज होने वाले 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत 9 मार्च 2024 से नहीं बदली है.

विज्ञापन
विज्ञापन

CNG और घरेलू PNG कंज्यूमर्स के ल‍िए भी अच्‍छी खबर

पेट्रोलियम रेगुलेटर ने लागत कम करने के मकसद से एक पाइपलाइन टैरिफ स्ट्रक्चर को मंजूरी दे दी है. र‍िपोर्ट्स के अनुसार पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस रेगुलेटरी बोर्ड (PNGRB) ने एक यूनिफाइड टैरिफ फ्रेमवर्क बनाया है, जिससे लोकेशन और राज्य टैक्स के आधार पर CNG और घरेलू PNG कंज्यूमर्स के लिए कीमत में 2-3 रुपये प्रति यूनिट की कमी आएगी. यानी ट्रांसपोर्ट के लिए CNG और घरों में खाना पकाने के लिए पाइप वाली नेचुरल गैस इस्तेमाल करने वाले कंज्यूमर्स को 1 जनवरी 2026 से कम फ्यूल बिल देखने को मिलेंगे.

क्‍या हो रहा है बदलाव?
ANI की र‍िपोर्ट के अनुसार इस बदलाव के बारे में बताते हुए PNGRB के सदस्य ए.के. तिवारी ने कहा कि रेगुलेटर ने मौजूदा दूरी -आधारित पाइपलाइन टैरिफ सिस्टम को आसान बनाया है, जिसमें जोन की संख्या तीन से घटाकर दो कर दी गई है और इसका फायदा ग्राहकों को म‍िलेगा. पहला जोन CNG और घरेलू PNG कस्टमर्स के लिए पूरे भारत में लागू होगा.

विज्ञापन

साल 2023 में नोटिफाई किए गए पिछले टैरिफ सिस्टम के तहत, पाइपलाइन चार्ज को तीन दूरी स्लैब में बांटा गया था. 200 किमी तक के लिए 42 रुपये, 300 से 1200 किमी के लिए 80 रुपये और 1200 किमी से ज्‍यादा दूरी के लिए 107 रुपये. अब जो बदलावा हुए हैं, उसमें 54 रुपये का एक सिंगल जोन-1 टैरिफ तय किया गया है, जो पहले कई सिटी गैस नेटवर्क पर लागू होने वाले 80 रुपये और 107 रुपये के ऊंचे स्लैब की जगह लेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ