LPG Price Cut: लोगों को राहत! सस्ता हुआ गैस-सिलेंडर; जानिए नए दाम
LPG Price Cut: साल 2023 के समाप्त होने से पहले उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कटौती हुई है। आइए नए दाम जानते हैं।
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

LPG Price Cut: साल 2023 के समाप्त होने से पहले उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। आज यानी 22 दिसंबर, शुक्रवार को गैस-सिलेंडर के दामों में कटौती हो गई है। एलपीजी सिलेंडर की कीमत कम हो गई है। हालांकि, 19 किलोग्राम के कमर्शियल गैस-सिलेंडर के दाम घटे हैं। बात करें 14 किलो के घरेलू गैस-सिलेंडर की तो इनकी कीमतों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है। आइए जानते हैं कि कि 19 किलो के कमर्शियल गैस-सिलेंडर की कीमत कितने रुपये तक कम हुई है?
घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में किसी तरह की कोई कटौती नहीं हुई है, लेकिन कमर्शियल सिलेंडर के दाम 39.50 रुपये तक कम हुए हैं। ऐसे में 19 किलो का गैस सिलेंडर पहले की तुलना में 39.50 रुपये तक सस्ता मिलेगा।
19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कमी हुई है, लेकिन घरेलू गैस के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। देश की राजधानी दिल्ली में 903 रुपये की कीमत के साथ घरेलू सिलेंडर बिक रहा है।
कोलकाता में घरेलू सिलेंडर की कीमत 929 रुपये है। चेन्नई में गैस की कीमत 918.50 रुपये और मुंबई में घरेलू गैस की कीमत 902.50 रुपये है। बता दें कि आखिरी बार 30 अगस्त को घरेलू सिलेंडर के दाम कम हुए थी। इस दौरान 200 रुपये तक की कटौती हुई थी। वीडियो के जरिए जानिए कि कैसे एलपीजी गैस पर सब्सिडी मिल सकती है?
ये भी पढ़ें- Winter Tips: सर्दियों में कैसे करें बिजली की बचत?
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: