Bank Holidays: जल्दी निपटा लें बैंक के काम! लगातार 5 दिनों तक रहेगी बैंकों की छुट्टी
Bank Holidays List December 2023: आगामी दिनों में बैंक 5 दिनों तक बंद रहने वाले हैं। आइए जानते हैं कि आपके शहर में बैंक कब बंद रहेगा?
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Bank Holidays List December 2023: बस कुछ ही दिनों में ये साल 2023 भी खत्म हो जाएगा और हम सभी नए साल 2024 का स्वागत करने के लिए तैयार होंगे। हालांकि, इससे पहले कुछ कामों को निपटा लिया जाए तो सही रहेगा। बैंक से जुड़ा अगर कोई काम आप भी निपटाना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास कुछ ही घंटे हैं। आगामी दिनों में बैंक लगातार 5 दिनों के लिए बंद होने वाला है। अलग-अलग राज्यों में बैंकों की छुट्टियां भी अलग-अलग दिन पड़ रही हैं। आपके शहर में किस दिन बैंक बंद रहेगा और किस दिन नहीं? आइए इसके बारे में जानते हैं।
दिसंबर के आखिरी दिनों से 5 दिन पहले लगातार बैंक बंद होने वाले हैं। इनमें शनिवार, रविवार और क्रिसमस ईव (Christmas Eve) शामिल है। 23 दिसंबर से 27 दिसंबर 2023 तक बैंकों की छुट्टी रहेगी, लेकिन इन दिनों में होने वाली छुट्टियां सभी राज्यों में अलग-अलग हैं।
देशभर में बैंक बंद होने की बात करें तो लगातार 3 दिनों तक बैंकों की छुट्टी है। जबकि, कुछ राज्यों में बैंक लगातार 5 दिन बंद होंगे। बता दें कि 30 दिसंबर को भी बैंकों की छुट्टी कुछ राज्यों में रहेगी। 31 दिसंबर को रविवार है और देश के सभी बैंक बंद रहेंगे।
भले ही बैंकों की छुट्टी रहेगी लेकिन आप फिर भी ऑनलाइन बैंकिंग सुविधा को अपना सकते हैं। किसी को ऑनलाइन पैसे भेजने जैसे काम किए जा सकते हैं। हालांकि, डॉक्यूमेंटेशन जैसे कामों को करने के लिए आपको बैंक जाना होगा।
ये भी पढ़ें- PAN से Aadhaar Card लिंक करना जरूरी!
ये भी पढ़ें- IRCTC Thailand Tour का सस्ता पैकेज?
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: