Anna Yojana ration card holders: अंत्योदय अन्न योजना कार्ड धारकों को सिलेंडर पर 275 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। यह सुविधा गोवा में दी जाएगी। गोवा के सीएम प्रमोद सावंत और केंद्रीय मंत्री शिरपद वाई नाइक ने बीते दिन पणजी में ‘The Chief Minister’s Financial Assistance for Refilling of LGP Cylinders Scheme’ लॉन्च की।
इस मौके पर गोवा सीएम ने कहा, ‘पीएम मोदी ने पहले LPG सिलेंडर पर 200 रुपये की सब्सिडी देने का ऐलान किया था। गोवा सरकार ने एक कदम आगे बढ़कर AAY राशन कार्ड धारकों को प्रति माह 275 रुपये अतिरिक्त देने का ऐलान किया है। 11,000 से अधिक लोगों के पास AAY (अंत्योदय अन्न योजना) राशन कार्ड हैं। उन्हें अब कुल 475 रुपये की सब्सिडी प्रदान की जाएगी।’ यानी लोगों को अब केवल 200 नहीं बल्कि 475 रुपये सिलेंडर सस्ता मिलेगा।
सस्ते सिलेंडर मिलना शुरू हुए
सीएम ने कहा कि पीएम मोदी ने रक्षाबंधन के तोहफे के तौर पर 200 रुपये की सब्सिडी देने की घोषणा की थी और हमने उसी दिन से सब्सिडी के तहत वितरण भी शुरू कर दिया है।
गोवा सीएम ने आगे कहा, ‘इसके अलावा, पीएम से प्रेरित होकर हमने AAY राशन कार्ड धारकों के लिए अतिरिक्त 275 रुपये की सब्सिडी की घोषणा की है और आज मंजूरी पत्र वितरित करने के लिए मेरे साथ केंद्रीय मंत्री शिरपाद वाई नाइक, मंत्री रवि नाइक और अन्य लोग हैं। अब लोगों को 475 रुपये की सब्सिडी प्रदान की जाएगी।’ बता दें कि अंत्योदय अन्न योजना (AAY) गरीब परिवारों की जरूरतों को पूरा करती है।
428 में कैसे मिलेगा सिलेंडर?
वहीं, 903 रुपये के हिसाब से देखें तो यह कीमत तो तब हुई जब उसमें 200 रुपये की कटौती हुई, लेकिन उज्ज्वला योजना के तहत आने वाले लोगों अतिरिक्त 200 रुपये की सब्सिडी दी गई। ऐसे में 903 से 200 और गोवा सरकार के 275 रुपये कटेंगे तो सिलेंडर की कीमत घटकर 428 रुपये हो जाएगी।
संबंधित खबरें
10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
33 mins agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
1 hr agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
1 hr agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
3 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
4 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
16 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
20 hrs agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
22 hrs agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
23 hrs agoबिना OTP के उड़ गए 35 करोड़ - PNB फ्रॉड से सीखें, आपका पैसा कैसे सेफ रहेगा?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines