हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

LPG Gas Checking: भीगा कपड़ा बता देगा कि सिलेंडर में बची है कितनी गैस? जानें- कैसे

विज्ञापन

LPG Gas Checking: सर्दियों का मौसम चल रहा है और ऐेसे में गैस जमने का भी शक रहता है। वहीं, गैस सिलेंडर आजकल बहुत महंगे भी हो चुके हैं। इसलिए जरा भी गैस को वेस्ट न होने दें और किचन से सिलेंडर को हटाने से पहले आसानी से पता लगा लें कि गैस सारी खत्म हो गई या कुछ नीचे बची है।

दरअसल, लोगों की मुश्किलें उस वक्त ज्यादा बढ़ जाती है जब खाना बनाते वक्त अचनाक बीच में ही गैस खत्म हो जाए। ये परेशानी तब और बढ़ जाती है जब रात का खाना बन रहा होता है। यदि आपके पास डबल सिलेंडर है और एक बैकअप में है तब तो कोई बात नहीं। लेकिन अगर आपके पास जब सिंगल सिलेंडर हो तो ही मुश्किल और बढ़ जाती है। ये परेशानी किसी एक घर की नहीं बल्कि सिंगल कनेक्शन वाले उन सभी घरों की है जहां सिलेंडर को उठाकर या गैस के जलते फ्लेम को देखकर उसके खत्म होने का अनुमान लगाया जाता है।

और पढ़िए – Petrol Diesel Price, 12 December 2022: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, अपने शहर में ऐसे जानें तेल का ताजा भाव

सिलेंडर के खाली होने से पहले ही हो जाएं चौकन्ना

ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि कैसे सिलेंडर के खाली होने से पहले ही ये सिग्नल आप जाकर चौकन्ना हो सकते हैं। लोगों का मानना है कि सिलेंडर को उठाकर इसके भार का अनुमान लगाया जा सकता है। पर कई बार ये ट्रिक गलत साबित हो जाता है या सही अनुमान नहीं लग पाता है। इसके लिए हम बता रहे हैं सबसे आसान और सटीक ट्रिक।

और पढ़िए – Gold Price Update: सोना 2263 रुपये हुआ सस्ता, अब 31553 रुपये में खरीदें 10 ग्राम

सबसे पहले आप भीगा हुआ कपड़ा लेकर सिलेंडर को ढ़क दें। फिर कपड़ा हटाकर ध्यान से देखेंगे तो जो भाग खाली होगा वहां पानी तेजी से सूख जाएगा। आप तुरंत एक चॉक से एक निशान बना लें क्योंकि जितने हिस्से में गैस होगी उस हिस्से में पानी थोड़ी देर से सूखेगा।

ऐसा इसलिए होता है कि सिलेंडर का जो हिस्सा खाली होता है वो गर्म रहता है और जिस हिस्से में गैस भरी होती है वो हिस्सा पहले के मुकाबले ठंडा रहता है।

और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ  पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें