LPG Cylinder Price 2014 vs 2023 : महंगाई के मौर्चे पर आम लोगों के लिए राहत भरी खबर है। रक्षाबंधन से पहले घरेलू एलपीडी सिलेंडर के दाम में कमी के बाद यह करीब-करीब 2014 वाले रेट पर आ गई है।
इंडियन ऑयल के आंकड़े मुताबिक 1 सितंबर 2014 को दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 901 रुपये, मुंबई में 926.5 रुपये, कोलकाता में 945 रुपये और चेन्नई में 902.50 रुपये प्रति सिलेंडर था।
वहीं अब 9 साल बाद सितंबर 2023 दिल्ली में LPG Cylinder 903 रुपये, मुंबई में 902.50 रुपये, कोलकाता में 929 रुपये और चेन्नई में 918.50 रुपये हैं। इन आंकड़ों से साफ है कि देश में फिलहाल रसोई गैस सिलेंडर 2014 के सितंबर महीने वाले रेट पर ही मिल रहा है।
आपको बता दें कि रक्षाबंधन के ठीक पहले 30 अगस्त को केंद्र सरकार ने एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में बड़ी कटौती का ऐलान किया था। सरकार ने लोगों को राखी का तोहफा देते हुए घरेलू एलपीजी के दाम में 200 रुपये प्रति सिलेंडर की कमी का ऐलान किया था।
इस कमी के बाद आम लोगों को जहां प्रति सिलेंडर 200 रुपये का फायदा हुआ। वहीं उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को अब प्रति सिलेंडर 400 रुपये का फायदा हो रहा है। दरअसल उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को सरकार पहले से 200 रुपये की सब्सिडी दी है। यानी उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को प्रति सिलेंडर 400 रुपये सस्ता मिल मिलने लगा है।
यह भी पढ़ें- 10 करोड़ से ज्यादा लोगों को 200 के बदले 400 रुपये सस्ता मिलेगा सिलेंडर, जानें कब-कब गिरे दाम
35 करोड़ परिवारों के लिए राहत की खबर
केंद्र सरकार के घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कटौती के इस ऐलान से करीब 35 करोड़ परिवारों को बड़ी राहत मिली है। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 75 लाख नए गैस कनेक्शन देने का भी एलान किया है। इसके बाद देश में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों की कुल संख्या 10.35 करोड़ होने की उम्मीद है।
राखी से पहले एलपीजी घरेलू गैस सिलेंडर के 200 की कटौती के बाद सरकारी पेट्रोलियम गैस कंपनियों ने एक सितंबर को 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 158 रुपये कम कर दिए। इससे पहले इसकी कीमत पिछले महीने 99.75 रुपये कमी की गई थी।
कॉमर्शियल सिलेंडर के 9 साल में महज 28 रुपये तक बढ़े दाम
अगर 19 किले वाले Commercial LPG Cylinder की बात करें तो 1 सितंबर 2014 को दिल्ली में 1503 रुपये, मुंबई में 1598, कोलकाता में 1588 रुपये और चेन्नई में 1723 रुपये में मिल रहा था।
वहीं अब यह दिल्ली में 1522 रुपये, मुंबई में 1482 रुपये, कोलकाता में 1636 रुपये और चेन्नई में 1695 रुपये प्रति सिलेंडर के रेट से मिल रहा है। यानी पिछले 9 साल में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में महज 28 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है।
LPG Gas Cylinder
यह भी पढ़ें- LPG Gas Cylinder : आम लोगों को बड़ी राहत, 158 रुपये सस्ता हुआ सिलेंडर
चुनावी साल में सरकार का मास्टर स्टोक
आपको बता दें कि लंबे समय में घरेलू और कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में कटौती की मांग की जा रही थी। राजनीति दल भी इस मुद्दे को लेकर सरकार पर हमलावर थी। लेकिन पांच राज्यों में नवंबर में होने वाले विधान सभा चुनाव और 2014 के आम चुनाव के पहले केंद्र सरकार ने एलपीडी सिलेंडर को सस्ता कर मास्टर स्टोक चला है।
यह भी पढ़ें- महंगाई से कब मिलेगी राहत, मिल रहे कुछ ऐसे संकेत
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
उतार चढ़ाव के बीच करोड़ों का कारोबार, मुहूर्त ट्रेडिंग पर कैसा रहा बाजार?
6 hrs agoबिना स्पीड कंट्रोलर नहीं बिकेंगे कमर्शियल वाहन, रजिस्ट्रेशन पर भी लगेगी रोक
10 hrs agoदिवाली पर कब होगी मुहूर्त ट्रेडिंग? नोट करें समय और छुट्टियों की लिस्ट
1 day agoनोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
1 day agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
1 day agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
1 day agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
1 day agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
1 day agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
1 day agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines