LPG Cylinder: एलपीडजी गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है। केंद्र सरकार ने एलपीजी सिलेंडर के नियम में बड़ा बदलाव किया है। सरकार ने एलपीडी की राशनिंग शुरू कर दी है। इसके तहत अब एलपीजी सिलेंडर के उपभोक्ता साल में सिर्फ 15 सिलेंडर ले सकेंगे। साथ ही महीने का कोटा भी तय कर दिया गया है। इसके तरह एक महीने में एक उपभोक्ता को 2 से ज्यादा सिलेंडर नहीं मिलेंगे।

इन 15 एलपीजी गैस सिलेंडर में से 12 गैस सिलेंडर सब्सिडी वाले और 3 बिना सब्सिडी वाले होंगे। अभी तक सिलेंडर पाने के लिए महीने या साल का कोई कोटा तय नहीं था। इसके लिए गैस सिलेंडर की बुकिंग के सॉफ्टवेयर में बदलाव हो गया है। यानी अब नई व्यवस्था के तहत ही गैस सिलेंडर दिए जाएंगे।

बताया जा रहा है कि सरकार ने यह कदम उन शिकायतों के आधार पर उठाया गया है, जिसके मुताबिक घरेलू गैर सब्सिडी की रीफिल कॉमर्शियल से सस्ती होने के कारण उपयोग होने लगी थी।

जानकारी के मुताबिक शिकायतें मिली हैं कि घरेलू गैर सब्सिडी का इस्तेमाल छोटे गैस सिलेंडरों की रीफिल में बढ़ गया है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि कॉमर्शियल गैस सिलेंडर इस वक्त काफी महंगा है, जिसके चलते लोग घरेलू गैस सिलेंडर का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसी गड़बड़ी को रोकने के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ