शानदार लॉन्ग टर्म रिचार्ज प्लान! 200 से ज्यादा टीवी चैनल मुफ्त और एक्स्ट्रा 50GB डेटा का मजा

Long Term Recharge Plan: लंबी वैधता वाले प्लानों को अपना कर आप हर महीने रिचार्ज करने से छुट्टी पा सकते हैं। आइए प्लान के बारे में जानते हैं।

long term recharge plans in India

Recharge Plan

विज्ञापन
विज्ञापन

आज हम आपके लिए कुछ लंबी वैधता वाले रिचार्ज प्लान लेकर आए हैं। इन प्लान के साथ 200 से ज्यादा मुफ्त टीवी चैनल, एक्स्ट्रा 50GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है। आइए आपको 180 दिन और 365 दिनों की वैधता के साथ आने वाले रिचार्ज प्लान के बारे में विस्तार से बताते हैं।

180 दिनों की वैधता वाला रिचार्ज प्लान     

वोडाफोन आइडिया का रिचार्ज प्लान 180 दिनों की वैधता के साथ आता है, जिसमें एक्स्ट्रा डेटा और कॉलिंग समेत अन्य सर्विस का फायदा मिलता है। इस रिचार्ज प्लान की कीमत 1,449 रुपये है। इस प्लान में रोजाना 1.5जीबी डेटा समेत 30जीबी एक्स्ट्रा डेटा का फायदा मिलता है। इसके अलावा रोजाना अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 फ्री एसएमएस का फायदा भी मिलता है।

इतना ही नहीं, यूजर को वीकेंड डेटा रोलओवर, Vi Movies & TV ऐप, बिंज ऑल नाइट और डेटा डिलाइट्स जैसे बेनिफिट्स भी मिलते हैं। अगर आप वीआई के ऐप से रिचार्ज करते हैं तो आपको 50 रुपये की छूट का फायदा मिल सकता है।

विज्ञापन

365 दिनों की वैधता वाला रिचार्ज प्लान     

वीआई का एक लॉन्ग टर्म वैलिडिटी वाला प्लान 365 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसमें भी डेटा, एसएमएस और कॉलिंग का फायदा मिलता है। प्लान के साथ रोजाना 1.5जीबी डेटा, 100 फ्री एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट्स मिलते हैं। इसके अलावा प्लान के साथ 50जीबी एक्स्ट्रा डेटा का फायदा मिलता है। आप प्लान के साथ वोडाफोन ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

विज्ञापन

एयरटेल और जियो भी ऑफर करते हैं कई लॉन्‍ग टर्म प्लान

वोडाफोन आइडिया के अलावा जियो और एयरटेल भी अपने यूजर्स को लंबी वैधता वाले प्लान ऑफर करते हैं। एयरटेल के प्लान की कीमत 3,359 रुपये है। जबकि, जियो के प्लान की कीमत 4,498 रुपये है। दोनों प्लान 365 दिनों की वैधता के साथ आते हैं। इसके अलावा डेटा और कॉलिंग सर्विस का फायदा भी देते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ