LNT Chairman Anil Manibhai Naik Success Story: आपने आज तक सफलता की कई कहानियां सुनी या पढ़ी होगी, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे व्यक्ति के सफलता की कहानी बनाते वाले हैं कि जिसने अपनी मेहनत और दिमाग से कुछ ही सालों में 0 से 419000 करोड़ रुपये से अधिक संपत्ति बनाई है। हम बात कर रहे हैं लार्सन एंड टुब्रो के एमेरिटस (LNT) के चेयरमैन अनिल मणिभाई नाइक की। जाहिर है कि अनिल मणिभाई नाइक के लिए जूनियर इंजिनीयर से 419000 करोड़ रुपए के मालिक बनने का सफर नहीं रहा होगा। आज LNT निर्माण, ऑटोमोबाइल, विनिर्माण समेत कई सेक्टरों में शामिल है।
पिता एक स्वतंत्रता सेनानी
मौजूदा समय में LNT का मार्केट कैप 419000 करोड़ रुपये से अधिक का है और अनिल मणिभाई नाइक वह व्यक्ति हैं जिन्हें कंपनी की इस सफलता का श्रेय जाता है। अनिल मणिभाई नाइक को अपने मैनेजिंग स्कील, लॉन्ग विजन और काइंडनेस के लिए जाना जाता है। अनिल मणिभाई नाइक के पिता मणिभाई निचाभाई नाइक एक स्वतंत्रता सेनानी थे। उनके पिता ने ग्रामीण भारत में योगदान देने के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी थी।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
पहली बार आवेदन अस्वीकार
1942 में गुजरात में जन्मे एएम नाइक ने 1965 में जूनियर इंजीनियर के रूप में 760 रुपये के वेतन के साथ कंपनी में शामिल हुए। उनके पास बिड़ला विश्वकर्मा महाविद्यालय इंजीनियरिंग कॉलेज से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री थी। जो LNT में नौकरी करने के लिए योग्य नहीं थी। पहले तो LNT ने उनके आवेदन को अस्वीकार कर दिया। लेकिन कुछ समय बाद अनुभव के आधार पर उनके आवेदन को स्वीकार कर लिया गया।
नौकरी लगने के 6 महीने के भीतर, उन्हें सुपरवाइर की पोस्ट पर प्रमोशन दे दिया गया। कंपनी में शामिल होने के 18 महीने बाद उन्हें 800 लोगों का प्रभारी बना दिया गया। उस वक्त वह 25 साल के भी नहीं हुए थे।
यह भी पढ़ें: भाजपा ने जनता को भड़काया… सीएम गहलोत ने बताया राजस्थान में कैसे रिपीट होगी सरकार?
बने कंपनी के CEO
एएम नाइक ने कई इंटरव्यू में बताया है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह जिस पोजिशन पर हैं, उसे हासिल कर पाएंगे। उन्हें लगता था कि वह 1000 रुपये की सैलरी पर रिटायर हो जायेंगे। साल 1999 में वो कंपनी के CEO बने। जुलाई 2017 में उन्हें LNT ग्रुप का अध्यक्ष बना दिया गया। इसके बाद कंपनी की कुल संपत्ति बढ़कर 870 करोड़ डॉलर हो गई। यह इस तथ्य के बावजूद है कि वह सबसे अधिक वेतन पाने वाले कॉर्पोरेट लीडर्स में से एक हैं।
142 करोड़ रुपये का दिया दान
2017-2018 में कंपनी ने उन्हें 137 करोड़ रुपये का भारी भरकम भुगतान किया। कंपनी ने छुट्टियों के दिन उन्हें काम करने पर 19 करोड़ रुपये से अधिक में वेतन दिया। 2016 में उनकी कुल संपत्ति 400 करोड़ रुपये आंकी गई थी। इसके अलावा वह देश के सबसे बड़े दानवीरों में से एक हैं। 2016 में, उन्होंने अपनी पूरी कमाई का 75 प्रतिशत हिस्सा दान में देने की घोषणा की थी। साल 2022 में वह भारत के टॉप 10 दानदाताओं में शामिल थे। उन्होंने अब तक 142 करोड़ रुपये का दान दिया है। वह भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से भी सम्मानित हैं।
संबंधित खबरें
कनाडा में कभी बेचे थे बर्तन, अब 52878 करोड़ में बने IDBI बैंक के नए मालिक
41 mins agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
1 hr agoबीमारी, शादी, पढ़ाई, घर के लिए PF का पैसा निकालने के नए नियम लागू, जानें
2 hrs agoIDBI बैंक के निजीकरण पर लगी मुहर, आपके FD और लोन का क्या होगा? जानें
2 hrs agoLPG सिलेंडर बुकिंग और सब्सिडी का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, जानिए डिटेल
3 hrs agoJio IPO की तारीखों का ऐलान, 21 से 23 अक्टूबर तक लगा सकेंगे बोली
12 hrs agoJio के IPO में रिलायंस शेयरधारकों के लिए विशेष रिजर्वेशन का प्लान
13 hrs agoJio नेटवर्क से जुड़े 52 करोड़ से ज्यादा लोग, 42GB से ज्यादा डेटा का उपभोग
14 hrs agoसऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
15 hrs agoकमजोर रुपया और महंगा लोन बढ़ाएंगे विदेश में पढ़ाई का खर्च
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines