Life Certificate Submit Last Date: क्या आप एक पेंशनभोगी हैं? अगर हां, तो आपके लिए जीवन प्रमाण पत्र को जमा करना बहुत जरूरी है। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो आपके लिए पेंशन मिलने में समस्या हो सकती है। सरकार की ओर से सभी पेंशनभोगियों के लिए जीवन प्रमाण पत्र को जमा करने के लिए आखिरी तारीख 30 नवंबर तय की गई है। इसलिए सभी पेंशभोगियों के लिए इस तारीख से पहले लाइफ सर्टिफिकेट को जमा करना जरूरी है।
घर बैठे भी कर सकते हैं जीवन प्रमाण पत्र जमा
पेंशनभोगियों के लिए जीवन प्रमाण पत्र को जमा करना जरूरी है, जिससे वो समय पर पेंशन ले सकें। ऐसा न करने पर पेंशन मिलने में दिक्कत आ सकती है। अगर आप पेंशन लेने वाले वरिष्ठ नागरिक हैं तो 7 तरीकों से अपना जीवन प्रमाण पत्र को जमा करवा सकते हैं। इसमें घर बैठे जीवन प्रमाण पत्र को जमा करने की भी सुविधा मिलती है।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
इन 7 तरीकों से जमा कर सकते हैं जीवन प्रमाण पत्र जमा
- जीवन प्रमाण पोर्टल (Jeevan Pramaan App)
- चेहरा प्रमाणीकरण (Face authentication)
- उमंग मोबाइल ऐप (Umang mobile app)
- डोरस्टेप बैंकिंग एजेंट (Doorstep Banking Agent)
- डाकघर बायोमेट्रिक डिवाइस (Post office biometric devices)
- वीडियो-आधारित ग्राहक पहचान प्रक्रिया (Video-Based Customer Identification Process)
- बैंक शाखा में जाकर भौतिक रूप से जीवन प्रमाण पत्र जमा करें (Physically submitting life certificate by visiting the bank branch)
ये भी पढ़ें- Senior Citizens ध्यान दें! बदल गया है बचत योजना में नियम, डिटेल्स में जानिए
Digital Life Certificate भी सबमिट करने की सुविधा
पेंशनभोगियों के लिए सरकार की ओर से डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन जमा करने की भी सुविधा दी जाती है। इसके लिए आपको बैंक जाने की भी जरूरत नहीं है। आसानी से घर बैठे आप जीवन प्रमाण पत्र को जमा कर सकते हैं।
क्या है डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र? (What is Digital Life Certificate)
डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र एक ऐसी सेवा है जो पेंशनभोगियों को घर बैठे ऑनलाइन तरीके से आधार नंबर और बायोमेट्रिक्स का यूज करके इस पत्र को जमा करने की सुविधा देता है। इस सेवा का इस्तेमाल केंद्र, राज्य या किसी अन्य सरकारी एजेंसी के पेंशनभोगी कर सकते हैं।
Digital Life Certificate कैसे करें जमा?
पेंशनभोगी को 7 तरीके से अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की सुविधा मिलती है। जबकि, पेंशनभोगियों के पास बायोमेट्रिक्स के साथ एक डिजिटल सेवा के माध्यम से डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र को जमा करने का ऑप्शन है। इसके लिए आप डोरस्टेप बैंकिंग सर्विस का लाभ उठा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Aadhaar Card से बदलना है लिंक मोबाइल नंबर? घर बैठे मिनटों में करें Update
हर साल अपडेट करना होता है जरूरी
आपको जानकारी के लिए बता दें कि एक पेंशनभोगी के लिए अपना जीवन प्रमाण पत्र हर साल जमा करना जरूरी है। इसके जरिए सरकार को जानकारी होती है कि आप जीवित हैं। जीवन प्रमाण पत्र 1 वर्ष के लिए वैध होता है। अगर कोई इसकी वैधता खत्म होने के बाद भी जीवन प्रमाण पत्र नहीं करता तो उसे पेंशन मिलने में दिक्कत होती है।
संबंधित खबरें
DA Hike: 8वें वेतन आयोग से पहले सिक्किम सरकार का बड़ा तोहफा! DA 5% बढ़ा, जानिए किसे कितना फायदा मिलेगा
10 mins agoGandhi jayanti: स्वदेशी का प्रतीक खादी कैसे बना करोड़ों का बिजनेस मॉडल? जानिए 2 अक्टूबर पर बिजनेस का बड़ा ट्रेंड
43 mins agoiPhone Users Good News: भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, जानिए बिना OTP और PIN के कैसे होंगे पेमेंट
1 hr agoNew Property Tax : हरियाणा में 11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानिए 10 अक्टूबर तक कैसे उठाएं छूट का फायदा
4 hrs ago2 October No UPI Day: 2 अक्टूबर को 'नो यूपीआई डे', दुकानों पर काले कपड़े से ढके रहेंगे QR कोड, जेब में रखें कैश
4 hrs agoGandhi Jayanti Bank Holiday: आज बैंक रहेंगे बंद, देखें अक्टूबर महीने की RBI Bank Holidays की पूरी लिस्ट
5 hrs agoBank Holiday: क्या कल गांधी जयंती पर खुलेंगे बैंक? जानिए एटीएम और यूपीआई से जुड़े नियम
21 hrs agoWedding Gift Income Tax Rules: शादी में मिले 10 लाख रुपये के तोहफे पर क्या लगेगा टैक्स? जानिए इनकम टैक्स का नियम
22 hrs agoShare Bazar Crash: सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा गिरा, निफ्टी 300 से ज्यादा टूटा
23 hrs agoNew Rules From Today: एलपीजी, एसबीआई एटीएम, दिल्ली बस यात्रा से लेकर NPS तक, आज से लागू हुए ये बड़े बदलाव
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines