LIC Mutual Fund: क्या आप भी अपने कल को आर्थिक रूप से सुरक्षित रखना चाहते हैं, लेकिन इसके लिए एक साथ अधिक रकम को इन्वेस्ट नहीं कर सकते हैं? तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि घरेलू महिलाओं से लेकर कामकाजी लोगों के लिए भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की खास स्कीम काम की साबित हो सकती है। इसके जरिए निवेशकों को कम में ज्यादा का फायदा मिल सकता है।
अगर आप हर महीने के खर्च में से रोजाना के सिर्फ 100 रुपये भी निकाल लेते हैं तो कुछ सालों में अच्छी-खासी रकम जमा कर सकते हैं। आइए आपको एलआईसी की म्यूचुअल फंड स्कीम के तहत की जाने वाली सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (Systematic Investment Plan) यानी SIP के बारे में बताते हैं।
छोटी रकम से तगड़ा रिटर्न
एलआईसी की ओर से रोजाना 100 रुपये की SIP से तगड़ा मुनाफा दिया जा रहा है। आप कम से कम 60 किस्तों के साथ डेली SIP कर सकते हैं। अलग-अलग अवधियां यानी डेली, मंथली और तिमाही के आधार पर आप SIP कर सकते हैं। इसके लिए न्यूनतम SIP राशि 100 रुपये है।
ये भी पढ़ें- Reliance Industries के फ्री शेयर कब मिलेंगे? जानें सभी डिटेल्स
घट गई SIP की लिमिट
एलआईसी म्यूचुअल फंड में डेली SIP लिमिट 100 रुपये और मंथली एसआईपी लिमिट 200 रुपये और तिमाही न्यूनतम एसआईपी लिमिट 1000 रुपये है।
कितनी किस्तों के साथ हो सकती है SIP?
एसआईपी के लिए डेली किस्तों की न्यूनतम संख्या 60 और मासिक किस्तों की न्यूनतम संख्या 30 है। जबकि, तिमाही न्यूनतम संख्या 6 किस्तों की है। महीने की 1 से 28 तारीख के बीच आप कभी भी व्यावसायिक दिनों में एसआईपी करा सकते हैं।
SIP से सेविंग के लिए ऐसे करें अप्लाई
एलआईसी म्यूचुअल फंड के तहत एसआईपी करना है तो इसके लिए भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। यहां से आप एसआईपी की शुरुआत कर सकते हैं। छोटी रकम से आप कुछ सालों में अच्छे खासे पैसे जोड़ सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Post Office NSC Scheme: बिना किसी रिस्क कर सकते हैं सेविंग
नोट- म्यूचुअल फंड आर्थिक जोखिम के अधीन है। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की राय जरूर लें। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
Jio IPO में निवेश का आखिरी मौका, जानें इन्वेस्टमेंट और आवेदन का तरीका
5 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
7 hrs agoअदाणी टोटल गैस का दूसरी तिमाही में 34% बढ़ा राजस्व
7 hrs agoभारत में दुबई से भी सस्ता बिक रहा है पेट्रोल-डीजल? आंकड़ों ने किया हैरान
11 hrs agoदूसरी तिमाही में 145% बढ़ा अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का मुनाफा
11 hrs ago$111 के पार पहुंचा कच्चा तेल, बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की टेंशन
14 hrs agoअब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
16 hrs agoपहले ही दिन 3 गुना से ज्यादा भरा Jio का IPO, 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा मौका
17 hrs agoकेंद्रीय कर्मचारियों के डीए का इंतजार बढ़ा, जानें कब होगा 3% बढ़ोतरी का ऐलान
20 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines