LIC Scheme: भारत में काफी जनता ऐसी है जो LIC यानी जीवन बीमा निगम पर काफी विश्वास रखती है। लोग सेक्योरिटी के साथ-साथ अच्छे रिटर्न के लिए एलआईसी इंश्योरेंस या पॉलिसी में इन्वेस्ट करना पसंद करते हैं। इसमें बच्चों से लेकर सीनियर सिटीजन तक के लिए कई तरह के पॉलिसी प्लान हैं। इस बीच एलआईसी की जीवन आनंद पॉलिसी काफी सुर्खियां बटोर रही है।
मिलता है मैच्योरिटी बेनिफिट
इसमें व्यक्ति रोजाना सिर्फ 45 रुपये बचाकर 25 लाख रुपये का फंड अपने नाम कर सकता है। बेहद कम प्रीमियम के साथ हाई रिटर्न के लिए यह पॉलिसी काफी अच्छा ऑप्शन है। यह एक टर्म पॉलिसी प्लान है जिसमें पॉलिसी होल्डर को मैच्योरिटी बेनिफिट भी दिया जाता है। इसमें मिनिमम एक लाख रुपये का सम एश्योर्ड होता है और मैक्सिमम की कोई लिमिट नहीं होती।
जीवन आनंद पॉलिसी में मिलने वाले बेनिफिट
- अगर पॉलिसी होल्डर की मौत हो जाती है तो नॉमिनी को 125 परसेंट डेथ बेनिफिट का लाभ मिलता है।
- इसमें टैक्स छूट का लाभ नहीं दिया जाता।
- इस पॉलिसी में एक्सीडेंट बेनिफिट राइडर, न्यू क्रिटिकल बेनिफिट राइडर , न्यू टर्म इंश्योरेंस राइडर और एक्सीडेंटल डेथ एंड डिसेबिलिटी राइडर का लाभ दिया जाता है।
एलआईसी जीवन आनंद पॉलिसी कैलकुलेशन
इसमें व्यक्ति को हर महीने 1358 रुपये जमा करने होंगे जिसके बाद 25 लाख रुपये मिल सकते हैं। इसका मतलब साफ है कि आपको इस स्कीम में रोजाना मात्र 45 रुपये जमा करने हैं। यह एक तरह का लॉन्ग टर्म प्लान है जिसमें 15 साल से 35 साल तक निवेश करना होगा।
अगर आप इसमें 35 साल तक इन्वेस्ट करते हैं तो मैच्योरिटी के बाद आपको 25 लाख रुपये दिए जाएंगे। इस पॉलिसी में आप सालाना 16,300 रुपये तक की सेविंग्स कर पाएंगे।
यह भी पढ़ें: ITR फाइल नहीं करोगे तो लग सकता है इतने रुपये का जुर्माना, नोटिस मिलेगा वो अलग
संबंधित खबरें
पति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
57 mins ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
1 hr agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
2 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
6 hrs agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
7 hrs agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
7 hrs agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
23 hrs agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
1 day agoबदल गए आधार अपडेट के नियम! जानें किन 5 सुविधाओं का आसानी से मिलेगा फायदा
1 day ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines