LIC Dhan Vriddhi Plan Benefits: भारतीय जीवन बीमा निगम एक भरोसेमंद सरकारी बीमा कंपनी है, जो अपने ग्राहकों को लिए कई तरह की पॉलिसी को पेश करती है। अगर आप भी एलआईसी के पॉलिसी धारक हैं या एक अच्छे प्लान की तलाश में हैं तो इसके लिए आपके पास बस कुछ ही दिन बाकी है। दरअसल, एलआईसी अपनी एक खास पॉलिसी स्कीम को बंद करने जा रहा है, जिसे 30 सितंबर को बंद कर दिया जाएगा। आइए जानते हैं कि एलआईसी की कौन सी पॉलिसी बंद होने जा रही है और इसमें क्या-क्या बेनिफिट्स शामिल हैं।
LIC की ये खास स्कीम 30 सितंबर को होगी बंद
LIC की ओर से सिंगल प्रीमियम प्लान, धन वृद्धि पॉलिसी को बंद किया जा रहा है। ये एक ऐसा प्लान है जिसमें एक बार निवेश करके निवेशकों को जिंदगी भर फायदा मिलता है। ये जीवन बीमा के साथ ही सेविंग बेनिफिट्स के साथ है। ग्राहक इस प्लान से कभी भी निकल सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Demat Account होल्डर के लिए बड़ी खबर! फटाफट इस डेट से पहले कर लें ये काम
इस दिन शुरू हुई थी Dhan Vriddhi Policy
भारतीय जीवन बीमा निगम ने 23 जून को सिंगल प्रीमियम वाली जीवन योजना को शुरू किया था। धन वृद्धि पॉलिसी को एक फायदेमंद स्कीम माना जाता है। इसमें ग्राहक सेविंग, लाइफ इंश्योरेंस, पर्सनल या सिंगल प्रीमियम वाले बेनिफिट्स के तौर पर निवेश कर सकते हैं।
30 सितंबर को बंद हो रही है धन वृद्धि पॉलिसी
धन वृद्धि पॉलिसी को 30 सितंबर 2023 को बंदल कर दिया जाएगा। इसे लेकर LIC ने एक्स यानी ट्विटर पर एक पोस्ट करके जानकारी दी है। इस पोस्ट में लिखा है कि “जल्दी करो! योजना 30 सितंबर 2023 को बंद हो जाएगी। एलआईसी की धन वृद्धि सुरक्षा और बचत का संयोजन प्रदान करती है। अधिक जानने के लिए अपने एलआईसी एजेंट/एलआईसी शाखा/विज़िट से संपर्क करें।” इसके साथ एक लिंक को भी साझा किया है।
https://twitter.com/LICIndiaForever/status/1706163097755652285?
LIC Dhan Vriddhi Eligibility
- ये पॉलिसी 10 साल, 15 साल और 18 साल के समय सीमा के साथ है।
- निवेश के लिए कम से कम 3 महीने से 8 साल की उम्र होनी जरूरी।
LIC Dhan Vriddhi Plan Benefits
- इसमें कम से कम 1,25,000 रुपये का गारंटीड रिटर्न दिया जाता है।
- ये प्लान 80सी के तहत आता है जिससे निवेशकों को 1.5 लाख रुपये तक का टैक्स डिस्काउंट बेनिफिट मिलता है।
- इसमें मेच्योरिटी होने पर गारंटी के साथ एकमुश्त पैसा मिलता है।
- इस प्लान में निवेश करने वालों को लोन की सुविधा मिलेगी।
- प्लान के 3 महीने पूरे होने के बाद निवेशकों को लोन लेना का फायदा मिल सकता है।
संबंधित खबरें
दो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
6 hrs agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
7 hrs agoबदल गए आधार अपडेट के नियम! जानें किन 5 सुविधाओं का आसानी से मिलेगा फायदा
7 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
8 hrs agoत्योहारों से पहले प्याज 89% तो कुकिंग ऑयल 12% उछला
9 hrs agoअगर 20000 है सैलरी, तो अब PF और EPS में कितने कटेंगे पैसे? जानें नए नियम
11 hrs agoमस्क के आरोपों के बाद रिलायंस के शेयर 2% से ज्यादा टूटे, डूबे 40000 करोड़
12 hrs agoएलन मस्क की घटी संपत्ति, जेफ बेजोस बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स
13 hrs agoफ्लाइट टिकट हुई महंगी! टिकट पर लगेगा 1300 रुपये तक ज्यादा फ्यूल सरचार्ज
14 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines