---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

Demat Account होल्डर के लिए बड़ी खबर! फटाफट इस डेट से पहले कर लें ये काम

Demat Account Nominee Deadline: क्या आप डीमैट अकाउंट होल्डर हैं? अगर हां, तो आपके लिए एक काम की खबर है। दरअसल, सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया ने डीमैट अकाउंट होल्डर के लिए एक राहत भरा ऐलान किया है। खाते से नॉमिनी को जोड़ने की आखिरी तारीख को बढ़ा दिया है। ऐसे में डीमैट अकाउंट […]

---विज्ञापन---

Demat Account Nominee Deadline: क्या आप डीमैट अकाउंट होल्डर हैं? अगर हां, तो आपके लिए एक काम की खबर है। दरअसल, सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया ने डीमैट अकाउंट होल्डर के लिए एक राहत भरा ऐलान किया है। खाते से नॉमिनी को जोड़ने की आखिरी तारीख को बढ़ा दिया है। ऐसे में डीमैट अकाउंट होल्डर्स को नॉमिनी को जोड़ने के लिए अधिक दिन का समय मिल गया है। अगर अभी तक आपने अपने खाते के साथ नॉमिनी को नहीं जोड़ा है तो जल्द से जल्द इस काम को कर लें।

SEBI ने बढ़ाई नॉमिनी जोड़ने की आखिरी तारीख 

सेबी की ओर से डीमैट अकाउंट में नॉमिनी को जोड़ने की आखिरी डेट को बढ़ा दिया गया है। ऐसे में खाताधरकों के पास 31 दिसंबर 2023 तक नॉमिनी को जोड़ने का अच्छा ऑप्शन है। सेबी ने खाताधारकों के लिए नॉमिनी के लिए ऑप्शन्स दिए हैं, जिससे उन्हें नॉमिनी बताने या बदलने की समय सीमा को बढ़ा दिया है।

---विज्ञापन---
नॉमिनी का ऑप्शन तय करने का समय बढ़ा

सेबी ने ट्रेडिंग अकाउंट होल्डर्स के लिए ‘नॉमिनी का ऑप्शन’ पेश करना ऑप्शनल बना दिया है। ऐसे में डीमैट खाताधारकों के लिए व्यापार करने में आसानी हो सकती है। सेबी ने फैसला निवेशकों की संपत्ति को सुरक्षित रखने के लिहाज से लिया है जो उनके लिए कानूनी उत्तराधिकारियों को सौंपने में सहायता कर सकता है।

सेबी की ओर से एक सर्कुलर जारी किया गया है जिसमें कहा गया है कि डीमैट खाताधारकों के लिए अपने पसंदीदा नॉमिनी को जोड़ने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर, 2023 तक बढ़ा दी गई है। जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले नॉमिनी ऑप्शन्स के लिए 30 सितंबर तक की आखिरी तारीख को तय किया गया था।

---विज्ञापन---

आपको जानकारी के लिए बता दें कि सेबी की ओर से डीमैट अकाउंट होल्डर्स के लिए जुलाई 2021 में नॉमिनी का विकल्प प्रदान के लिए कहा गया था, जिसके बाद इसकी तारीख को आगे बढ़ाकर 31 मार्च, 2022 किया। इसके बाद 31 मार्च 2023 और फिर 30 सितंबर 2023 कर दिया गया। तारीख को आगे बढ़ाते हुए अब नॉमिनी का विकल्प प्रदान के लिए आखिरी तारीख 31 दिसंबर, 2023 कर दी गई है।

First published on: Sep 27, 2023 08:40 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola