LIC Policy Alert! 30 सितंबर को बंद हो रहा है ये खास प्लान, क्या आपने किया है निवेश?
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

LIC Dhan Vriddhi Plan Benefits: भारतीय जीवन बीमा निगम एक भरोसेमंद सरकारी बीमा कंपनी है, जो अपने ग्राहकों को लिए कई तरह की पॉलिसी को पेश करती है। अगर आप भी एलआईसी के पॉलिसी धारक हैं या एक अच्छे प्लान की तलाश में हैं तो इसके लिए आपके पास बस कुछ ही दिन बाकी है। दरअसल, एलआईसी अपनी एक खास पॉलिसी स्कीम को बंद करने जा रहा है, जिसे 30 सितंबर को बंद कर दिया जाएगा। आइए जानते हैं कि एलआईसी की कौन सी पॉलिसी बंद होने जा रही है और इसमें क्या-क्या बेनिफिट्स शामिल हैं।
LIC की ओर से सिंगल प्रीमियम प्लान, धन वृद्धि पॉलिसी को बंद किया जा रहा है। ये एक ऐसा प्लान है जिसमें एक बार निवेश करके निवेशकों को जिंदगी भर फायदा मिलता है। ये जीवन बीमा के साथ ही सेविंग बेनिफिट्स के साथ है। ग्राहक इस प्लान से कभी भी निकल सकते हैं।
भारतीय जीवन बीमा निगम ने 23 जून को सिंगल प्रीमियम वाली जीवन योजना को शुरू किया था। धन वृद्धि पॉलिसी को एक फायदेमंद स्कीम माना जाता है। इसमें ग्राहक सेविंग, लाइफ इंश्योरेंस, पर्सनल या सिंगल प्रीमियम वाले बेनिफिट्स के तौर पर निवेश कर सकते हैं।
धन वृद्धि पॉलिसी को 30 सितंबर 2023 को बंदल कर दिया जाएगा। इसे लेकर LIC ने एक्स यानी ट्विटर पर एक पोस्ट करके जानकारी दी है। इस पोस्ट में लिखा है कि “जल्दी करो! योजना 30 सितंबर 2023 को बंद हो जाएगी। एलआईसी की धन वृद्धि सुरक्षा और बचत का संयोजन प्रदान करती है। अधिक जानने के लिए अपने एलआईसी एजेंट/एलआईसी शाखा/विज़िट से संपर्क करें।” इसके साथ एक लिंक को भी साझा किया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: