This Man Finds Hidden Gems In Trash : कहते हैं शौक बड़ी चीज है। शौक फिर चाहे खाना खाने का हो या कूड़े में छिपी ‘दौलत’ तलाशने का। ऐसा ही शौक है ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में रहने वाले 30 वर्षीय लियोनार्डो अरबानो का। यह शख्स शहर में जगह-जगह पड़े कूड़े के ढेर को तलाशता है और वहां से बेशकीमती चीजें ढूंढकर उन्हें बेच देता है। ऐसा करके ही इस शख्स ने पिछले साल 55 लाख रुपये कमा डाले हैं।
ब्रेकफास्ट के बाद शुरू हो जाता है रूटीन
लियोनार्डो ब्रेकफास्ट के बाद कार या साइकिल लेकर घर से निकल जाते हैं और सिडनी की गलियों में कूड़े के ढेरों को खंगालना शुरू कर देते हैं। उन्हें रोजाना कुछ न कुछ ऐसी चीज जरूर मिल जाती है जो बेशकीमती होती है। उन्होंने बताया कि उस जगह रुकते हैं जहां कूड़े का पहाड़नुमा ढेर लगा होता है। इन ढेर में फ्रिज, अलमारियां, सोफे आदि सामान मिल जाता है।
कबाड़ में मिला फेंडी का बैग।
लोग फेंक देते हैं काफी सामान
दरअसल, दुनियाभर में ऐसे काफी लोग हैं जो सफाई के दौरान घर में पुरानी हो चुकी चीजों को फेंक देते हैं। ऑस्ट्रेलिया में भी लोग ऐसा ही करते हैं। इनमें इलेक्ट्रोनिक सामान जैसे कंप्यूटर, वैक्यूम क्लीनर, टीवी आदि भी होता है। इनमें काफी सामान ऐसा होता है जो चालू हालत में होता है। वहीं कुछ ऐसा भी होता है जिसे साफ करने या रिपेयर कराने की जरूरत होती है। ऐसे सामान और गैजेट्स को वे लोग ज्यादा फेंकते हैं जिनके पास ज्यादा पैसा होता है। जब वे घर में नई चीजें लाते हैं तो पुरानी को फेंक देते हैं, फिर चाहे वह चालू हालत में ही क्यों न हो।
ऑनलाइन बेच देते हैं
सीएनबीसी मेक इट में प्रकाशित खबर में लियोनार्डो ने बताया कि वह कूड़े से काम का सामान ले आते हैं। कुछ सामान को अपने पास रखते हैं और कुछ को फेसबुक मार्केटप्लेस जैसे प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन बेच देते हैं। लियोनार्डो को कूड़े के ढेर में फेंडी कंपनी के बैग, कॉफी मशीन, सोने की ज्वेलरी, नोटों की गड्डियां आदि मिली हैं। उन्हें पिछले साल कूडे़ के ढेर में ये सामान मिला है:
- 50 से ज्यादा टीवी
- 30 फ्रिज
- 20 से ज्यादा वॉशिंग मशीन
- 50 कंप्यूटर/लैपटॉप
- 15 सोफे
- 50 वैक्यूम क्लीनर
- 150 से ज्यादा पॉट़्स और प्लांट
- 100 से ज्यादा लैंप और पेंटिंग
- करीब 71 हजार रुपये कैश
अच्छी क्वॉलिटी के कपड़े भी मिलते हैं
कूड़े के ढेर में अच्छी क्वॉलिटी के कपड़े भी मिल जाते हैं। लियोनार्डो ने बताया कि उन्हें लग्जरी आइटम भी मिलते हैं। उन्हें फेंडी कंपनी का लेडीज बैग भी मिला। उन्होंने इसे करीब 17 हजार रुपये में बेचा।
यह भी पढ़ें : Adidas, Puma, Nike ब्रांड की नकली चीजें पहनकर अमेरिका गए तो खैर नहीं, कर दिए जाएंगे ‘नंगे’
संबंधित खबरें
नोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
59 mins agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
1 hr agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
3 hrs agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
4 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
4 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
5 hrs agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
6 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
23 hrs agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoइस दिवाली कितना बदला महंगाई का हाल? मिठाई से इलेक्ट्रॉनिक्स तक हुए महंगे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines