Adidas, Puma, Nike ब्रांड की नकली चीजें पहनकर अमेरिका गए तो खैर नहीं, कर दिए जाएंगे 'नंगे'

Branded Fake Things Not Allowed In US : Adidas, Puma, Nike आदि ब्रांड के नकली सामान की डिमांड सिर्फ भारत में ही नहीं, अमेरिका में भी है। यही कारण है कि अमेरिका जाने वाले भारतीय यहां से बैग भर-भर कर नकली सामान लेकर जा रहे हैं। लेकिन इस सामान को एयरपोर्ट पर ही जब्त कर नष्ट किया जा रहा है। जानें, क्यों हो रहा है ऐसा और क्या कहना है अमेरिका का नियम?

Fake Things

अमेरिका में भी बिक रहा है नकली सामान।

Branded Fake Things Not Allowed In US : आपने अपने देश के पटरी बाजार में दुनिया के प्रमुख ब्रांड जैसे Adidas, Puma, Nike आदि के जूते, टीशर्ट, बैग आदि बिकते देखे होंगे। ये सब नकली होते हैं और बहुत सस्ते दाम पर मिलते हैं। काफी लोग इनका इस्तेमाल भी करते हैं। वहीं इनसे अलग देश में अब ब्रांडेड चीजों की फर्स्ट कॉपी भी मिल रही है।

विज्ञापन

फर्स्ट काॅपी के सामान के बाकायदा शोरूम भी बने हैं। यहां मिलने वाली चीजें पटरी बाजार में मिलने वाली चीजों से कुछ महंगी लेकिन ब्रांड की असली चीजों से काफी सस्ती होती हैं। वे लोग जो ब्रांड की असली चीजें नहीं खरीद पाते वे इन फर्स्ट कॉपी का इस्तेमाल करते हैं। इन्हें पहचानना मुश्किल होता है कि ये असली हैं या नकली। अगर आप इन्हें पहनकर या लेकर अमेरिका जा रहे हैं तो सावधान हो जाएं। आपको वहां ‘नंगा’ किया जा सकता है।

विज्ञापन

जानें, क्या है मामला

अमेरिका में भी नकली ब्रांड का चलन जोर पकड़ रहा है। दरअसल, अमेरिका में नकली सामान को बेचने के नियम काफी कड़े हैं। वहीं भारत में नकली सामान बेचने को लेकर कोई कड़ा प्रावधान नहीं है और यहां धड़ल्ले से इन चीजों की बिक्री होती है। ये असली सामान के मुकाबले काफी कम कीमत पर मिल जाते हैं। इन नकली चीजों की अमेरिका में डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में काफी भारतीय इन नकली सामान को भारत से खरीदकर अमेरिका ले जा रहे हैं और वहां सस्ते दामों पर बेच रहे हैं। इस पर नकेल कसने के लिए अमेरिकी एयरपोर्ट पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

Fake Things

अमेरिकी एयरपोर्ट पर नकली सामान पर नजरें रखी जा रही हैं।

विज्ञापन

अमेरिका में भी ले जा सकते हैं नकली सामान लेकिन…

ऐसा नहीं है कि अमेरिका में भारत से बड़े ब्रांड की नकली चीजें नहीं ले जा सकते। कुछ नियमों के साथ इसमें छूट दी गई है। टाइम्स ऑफ इंडिया में प्रकाशित खबर के अनुसार अमेरिका की कस्टम्स और बॉर्डर प्रोटेक्शन (CPB) का कहना है कि भारत से जाने वाला शख्स महीने में ब्रांड की सिर्फ एक चीज ही नकली ले जा सकता है, जैसे एक जोड़ी जूते, एक शर्ट या टीशर्ट, एक हैंडबैग आदि। वह भी इस सामान को खुद इस्तेमाल करना होगा। यानी यह पहने हुए होना चाहिए। अगर इससे ज्यादा नकली सामान पाया जाता है तो उसे नष्ट कर दिया जाएगा यानी उसे कैंची से काट दिया जाएगा। कई बार नकली पहने हुए कपड़ों को भी उतरवाकर उन्हें नष्ट कर दिया जाता है।

बढ़ गई हैं घटनाएं

CPB का कहना है कि अमेरिकी एयरपोर्ट पर नकली चीजों की संख्या काफी बढ़ गई है। अमेरिका में पढ़ने वाले भारतीय स्टूडेंट और यात्री काफी संख्या में भारत से Adidas, Puma, Nike की नकली चीजें ले जाते हैं। कस्टम अधिकारियों द्वारा इनसे काफी नकली सामान जब्त किया जा रहा है। साल 2023 में सबसे ज्यादा नकली कपड़े और एक्सेसरीज जब्त की गईं। इसके बाद दूसरा नंबर हैंडबैंक और पर्स का रहा। तीसरे नंबर पर घड़ी/ज्वेलरी और चौथे नंबर पर फुटवेयर रहे। इन नकली सामान के अमेरिका आने और बिकने से कंपनियों को काफी नुकसान हो रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ