Ladki Bahin Yojana eKYC: महाराष्ट्र सरकार, राज्य की माताओं और बहनों के लिए लड़की बहिन योजना चलाती है, जिसके तहत योग्य महिलाओं को, जो राज्य की रहने वाली हैं उन्हें हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक मदद मिलती है. योजना के रजिस्टर्ड लाभार्थियों को 31 दिसंबर से पहले अपना ई-केवाईसी (E- Know Your Customer) प्रोसेस पूरा करना होगा. राज्य सरकार ने लड़की बहिन योजना का ई-केवाईसी पूरा करने के लिए 31 दिसंबर की तारीख तय की है.
सभी लाभार्थियों के लिए योजना का लाभ लगातार पाने के लिए लड़की बहिन योजना ई-केवाईसी पूरा करना जरूरी है. राज्य सरकार ने यह पाया कि हजारों अयोग्य लाभार्थी योजना का लाभ उठा रहे हैं, जिसके बाद ई-केवाईसी अनिवार्य करने की घोषणा की गई.
Silver Price Today: एक ही दिन में 21000 सस्ती हो गई चांदी, चेक करें आज का रेट
कैसे करें ई-केवाईसी?
- लड़की बहिन योजना की आधिकारिक वेबसाइट यानी https://ladakibahin.maharashtra.gov.in/ पर जाएं.
- होम पेज पर जाएं और ‘लड़की ईकेवाईसी’ विकल्प पर क्लिक करें.
- अपना आधार कार्ड नंबर डालें. कैप्चा डालें और आगे बढ़ें.
- अब बाकी जरूरी जानकारी और अन्य विवरण डालें
- आपने जो भी जानकारी डाली है, उसे दोबारा चेक कर लें और सबमिट करने के लिए आगे बढ़ें.
लड़की बहिन योजना ई-केवाईसी के लिए ये दस्तावेज जरूरी
लड़की बहिन योजना स्कीम के सभी लाभार्थियों को स्कीम की ऑफिशियल वेबसाइट पर आधार कार्ड डिटेल्स, पैन कार्ड वगैरह जैसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स सबमिट करके अपना ई-केवाईसी पूरा करना होगा. यह प्रोसेस लाभार्थियों की प्रामाणिकता वेरिफाई करने और स्कीम के गलत इस्तेमाल पर नजर रखने के लिए जरूरी है.
बता दें कि नवंबर में महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति एस. तटकरे ने घोषणा की कि लाडली बहना योजना के तहत ई-केवाईसी की अंतिम तारीख अब 31 दिसंबर 2025 तक बढ़ा दी गई है. यह फैसला पिछले कुछ हफ्तों से पूरे राज्य में ‘प्राकृतिक आपदा’ जैसी स्थितियों और खराब मौसम की स्थिति को देखते हुए लिया गया है.
संबंधित खबरें
Dollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
18 hrs agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
19 hrs agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
20 hrs ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
21 hrs agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
22 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
1 day agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
1 day agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
1 day agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines