SBI बंद कर रहा है mCASH सुविधा, जानिए बैंक ने क्यों उठाया ये कदम

भारतीय स्टेट बैंक 30 नवंबर 2025 के बाद OnlineSBI और YONO लाइट में mCASH को बंद कर देगा. इसके साथ ही बैंक ने यूजर्स को थर्ड पार्टी पैसा ट्रांसफर करने के ल‍िए UPI IMPS NEFT या RTGS पर स्विच करने को कहा है.

sbi mcash

अगर आप भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के कस्‍टमर हैं तो आपके ल‍िए एक बेहद महत्‍वपूर्ण खबर है. दरअसल, SBI 30 नवंबर 2025 के बाद अपनी ऑनलाइन एसबीआई और योनो लाइट में एमकैश (भेजना और दावा करना) सेवा बंद कर रहा है. बैंक ने अपनी घोषणा में कहा है क‍ि अब थर्ड पार्टी पैसा ट्रांसफर करने के ल‍िए यूजर्स यूपीआई, आईएमपीएस, एनईएफटी, आरटीजीएस आदि जैसे ऑप्‍शन का चुनाव कर सकते हैं.

विज्ञापन

SBI ने अपनी वेबसाइट पर बताया, “30.11.2025 के बाद ऑनलाइन एसबीआई और योनो लाइट में एमकैश (भेजना और दावा करना) सुविधा उपलब्ध नहीं होगी. कृपया तीसरे पक्ष के लाभार्थियों को धन हस्तांतरित करने के लिए यूपीआई, आईएमपीएस, एनईएफटी, आरटीजीएस आदि जैसे वैकल्पिक लेनदेन माध्यमों का उपयोग करें.”

विज्ञापन

mCASH भारतीय स्टेट बैंक (SBI) द्वारा पहले से ही प्रदान की जाने वाली एक त्वरित धन हस्तांतरण सेवा है. इसके जरिए आप किसी व्यक्ति को उसके बैंक खाते की जानकारी दिए बिना ही पैसे भेज सकते हैं.

SBI mCASH क्या है?
SBI YONO Lite यूजर्स, मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी के जर‍िए पंजीकरण किए बिना, किसी थर्ड पार्टी को पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं. यूजर्स “फंड ट्रांसफर” मेनू में उपलब्ध “mCash” लिंक का उपयोग करके किसी विशिष्ट लाभार्थी के लिए mCash बना सकते हैं. इस सेवा के लिए प्रति लेनदेन 2.50 रुपये का मामूली शुल्क लगता है.

विज्ञापन

SBI 30 नवंबर 2025 से mCASH को बंद बंद क्यों कर रहा है?
दरअसल, mCASH एक आउटडेटेड तरीका हो गया है और यूपीआई ने इस तरह के छोटे और क्‍व‍िक मनी ट्रांसफर की जगह ले ली है. यूपीआई/आईएमपीएस की तुलना में यह सुविधा पुरानी हो चुकी है, इसल‍िए एसबीआई ने इस सुव‍िधा को बंद करने का फैसला ल‍िया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ