Kotak Mahindra Bank Fixed Deposit Interest Rate: क्या आप भी कोटक महिंद्रा बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट करने की सोच रहे हैं? अगर हां, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। बैंक की ओर से निवेशकों को अधिक ब्याज दर का फायदा मिल सकता है। बैंक की ओर से चुनिंदा एफडी पर अधिक ब्याज दर का फायदा मिल रहा है। अगर आप भी फिक्स्ड डिपॉजिट करने की सोच रहे हैं या कोटक की एफडी में निवेश कर चुके हैं तो आइए जानते हैं कि बैंक की ओर से किन एफडी अधिक ब्याज का फायदा दिया जा रहा है?
एफडी पर 85 बेसिस पॉइंट तक बढ़ाया
कोटक महिंद्रा बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। बैंक ने अलग-अलग अवधि वाली एफडी जो 2 करोड़ रुपये से कम है, उसके ब्याज दर को 85 बेसिस पॉइंट तक बढ़ा दिया है। बैंक की ओर से वरिष्ठ नागरिकों को एफडी पर 7.80% की ब्याज दर का फायदा दिया जा रहा है। ये फायदा 23 महीने की एफडी पर दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें- ये 4 बैंक दे रहे हैं FD पर 8% तक ब्याज
एफडी पर मिलेगा 7% से ज्यादा का फायदा
कोटक महिंद्रा ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। ये बढ़ोतरी खासतौर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए की गई है जो 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी करवाएंगे। इस पर उन्हें 7.80% ब्याज दर का फायदा मिलेगा। इसके अलावा अन्य अवधि वाली एफडी पर 85 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी की गई है।
नियमित ग्राहकों के लिए FD पर ब्याज दरें
- 23 महीने की अवधि की एफडी पर 7.25% तक ब्याज का फायदा मिलेगा।
- 23 माह 1 दिन से 2 साल की अवधि की एफडी पर 7.25% तक ब्याज मिलेगा।
- 2 साल से 3 साल की एफडी पर 7.10% ब्याज का फायदा मिलेगा।
- 3 साल से 4 साल की एफडी पर 7% ब्याज का फायदा मिलेगा।
- 4 साल से 5 साल की एफडी पर भी 7% ब्याज का फायदा मिलेगा।
ये भी पढ़ें- Post Office TD vs SBI FD: कहां मिलेगा ज्यादा ब्याज?
Fixed Deposit क्या है? वीडियो के माध्यम से जानिए…
वरिष्ठ नागरिकों के लिए FD पर ब्याज दरें
- 23 महीने की अवधि की एफडी पर 7.80% तक ब्याज का फायदा मिलेगा।
- 23 माह 1 दिन से 2 साल की अवधि की एफडी पर 7.80% तक ब्याज मिलेगा।
- 2 साल से 3 साल की एफडी पर 7.65% ब्याज का फायदा मिलेगा।
- 3 साल से 4 साल की एफडी पर 7.60% ब्याज का फायदा मिलेगा।
- 4 साल से 5 साल से कम की एफडी पर भी 7.60% ब्याज का फायदा मिलेगा।
संबंधित खबरें
गांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
1 hr agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
5 hrs ago12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
7 hrs ago'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
1 day agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
1 day agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
2 days agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
2 days ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
2 days agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines