Savings Scheme: नौकरी के बाद भी रिर्टन की नो टेंशन, इस स्कीम का उठाएं फायदा
Edited By News24 हिंदी

Image Credit: Google
Edited By News24 हिंदी

Image Credit: Google
Senior Citizen Savings Scheme: हम सभी की कोशिश होती है कि ऐसे कई प्लान में निवेश किया जाए, जिससे रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी आराम से बीते। सरकार भी इसके लिए कई प्लान लाती रहती है। हालांकि हमें कम जानकारी होने की वजह से इन प्लान का फायदा नहीं उठा पाते हैं। इसलिए आज हम आपको बताते हैं एक ऐसी स्कीम के बारे में जो आने वाले समय में आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकती है। बाकि कई योजनाओं से ज्यादा रिटर्न इस स्कीम में ली जा सकती है।
हम जिस प्लान की बात कर रहे हैं वो है सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम। अभी के समय में देखा जाता है कि प्लान तो हम ले लेते हैं पर इस पर ज्यादा रिटर्न नहीं ले पाते हैं। जिससे ज्यादा फायदा नहीं हो पाता है। पर इस स्कीम में 8.2 फीसदी का रिटर्न देखने को मिलता है। यानी रिटायरमेंट के बाद भी बैंक से ज्यादा रिटर्न इस स्कीम में ले सकते हैं।
सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में 60 साल से ऊपर वरिष्ठ नागरिक इस योजना का फायदा ले सकते हैं। साथ में अगर किसी नागरिक ने VRS लिया हुआ है तो वो भी 1000 से इस स्कीम को शुरू कर सकते हैं। यानी कह सकते हैं कि इस योजना का फायदा लेने के लिए किसी बड़े अमाउंट की जरूरत नहीं है।
इस स्कीम में 30 लाख रुपए तक निवेश कर सकते हैं। इससे पहले इसकी सीमा 15 लाख रुपए थी। जिस तारीख से आप खाता खोलते हैं उसके 5 साल बाद ये स्कीम मैच्योर हो जाती है। यानी 5 साल के बाद आप पैसा निकाल सकते हैं। अगर वहीं ब्याज की बात करें तो तिमाही के आधार पर इस पर ब्याज मिलती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: