---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

कौन हैं प्रज्ञा मिश्रा जिन्हें OpenAI ने भारत में बनाया पहला एम्प्लॉई? Truecaller व Meta में कर चुकी हैं काम

Pragya Misra first Employee in India : ChatGPT तैयार करने वाली कंपनी OpenAI ने प्रज्ञा मिश्रा को भारत में अपना पहला एम्प्लॉई बनाया है। प्रज्ञा मिश्रा को कंपनी ने गवर्नमेंट रिलेशंस हेड नियुक्त किया है। जानें, प्रज्ञा के बारे में ये अहम बातें:

---विज्ञापन---

Pragya Misra first Employee in India : प्रज्ञा मिश्रा भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी OpenAI की पहली एम्प्लॉई बनी हैं। 39 साल की प्रज्ञा इससे पहले Truecaller और Meta में काम कर चुकी हैं। प्रज्ञा को कंपनी ने ऐसे समय नियुक्त किया है जब देश में डीपफेक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के दुरुपयोग के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। प्रज्ञा की इस नियुक्ति से यह साफ संदेश जाता है कि कंपनी भारत में AI को लेकर अपने पैर फैलाने और देश में AI को लेकर अनुकूल कानून बनाने में जुटी है।

DU से ग्रेजुएशन

प्रज्ञा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से डिप्लोमा भी किया है। प्रज्ञा ने साल 2012 में इंटरनेशल मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट से MBA किया है।

---विज्ञापन---

मेडिटेशन ट्रेनर और गोल्फ में रुचि

प्रज्ञा मेडिटेशन ट्रेनर भी हैं। वह लोगों को मेडिटेशन के फायदे भी बताती रहती हैं। प्रज्ञा का Pragyaan नाम से Youtube चैनल भी है जहां वह मेडिटेशन समेत कई टॉपिक पर बात करती हैं। उसके यू-ट्यूब चैनल पर 7 हजार से ज्यादा सबस्क्राइबर हैं। साथ ही उन्हें गोल्फ खेलना पसंद है। साल 1998 से 2007 के बीच वह भारत की तरफ से कई इंटरनेशनल टूर्नामेंट का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव

प्रज्ञा मिश्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। यह इंस्टाग्राम और फेसबुक पर भी मेडिटेशन से संबंधित जानकारियां लोगों को देती रहती हैं। साथ ही वह मेडिटेशन पर अपना पॉडकास्ट भी करती हैं।

यह भी पढ़ें : क्या है जेमिनी AI, जिसे लेकर विवाद में फंसी Google, CEO सुंदर पिचाई ने मांगी माफी

---विज्ञापन---

Truecaller और Meta में थी यह जिम्मेदारी

प्रज्ञा जब Truecaller में डायरेक्टर ऑफ पब्लिक अफेयर्स के तौर पर काम कर चुकी हैं। वहां उन्होंने मंत्रालयों, प्रमुख स्टेकहोल्डर्स, इन्वेस्टर्स और मीडिया पार्टनर्स के साथ मिलकर काम किया। इससे पहले वह मेटा प्लेटफॉर्म इंक के साथ भी काम कर चुकी हैं। प्रज्ञा ने मेटा में गलत सूचनाओं के खिलाफ वॉट्सऐप के कैंपेन की अगुवाई की थी। वॉट्सऐप में वह कम्युनिकेशन मैनेजर के तौर पर काम कर रही थीं। इसके अलावा वह MBA-Infosoft Pvt. Ltd. कंपनी की को-फाउंडर और सीईओ भी रह चुकी हैं।

First published on: Apr 20, 2024 03:54 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola