Know About Form 26AS : इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई है। वे लोग जो किसी कंपनी में जॉब करते हैं और जिनका TDS कटता है, उनके लिए फॉर्म 16 जरूरी होता है। यह कंपनी की ओर से दिया जाता है। इस फॉर्म में कंपनी द्वारा काटे गए TDS के अलावा कंपनी का TAN, एंप्लॉई और कंपनी का PAN, अड्रेस, असेसमेंट इयर (वित्त वर्ष से अगला साल। जैसे- वित्त वर्ष 2023-24 के लिए असेसमेंट इयर 2024-25 होगा), सैलरी ब्रेकअप, टैक्सेबल इनकम आदि की पूरी जानकारी होती है। कंपनी की ओर से फॉर्म 16 अमूमन 15 जून तक दे दिया जाता है। वहीं दूसरी ओर काफी ऐसे लोग भी होते हैं जो 15 जून का इंतजार नहीं करते और इससे पहले ही ITR फाइल कर देते हैं। इसके लिए फॉर्म 26AS की मदद ले सकते हैं। इस फॉर्म में भी आपकी कमाई और कटौती के बारे में कई जानकारी दी गई होती हैं।
क्या होता है फॉर्म 26AS में
यह फॉर्म कई पार्ट में बंटा होता है। इसमें सैलरी से कटे TDS, अगर कोई बिजनेस करते हैं तो उसके ट्रांजेक्शन, कहीं निवेश या जमा रकम से मिली ब्याज आदि की जानकारी होती है। यानी कह सकते हैं कि इसमें आपके हर उस लेने-देन की जानकारी होती है जिसकी एंट्री आपके बैंक अकाउंट में होती हो। इनमें ये जानकारियां प्रमुख हैं:
- फॉरेन ट्रिप, लॉटरी में जीती रकम या कोई प्राइज जैसे कार आदि की जानकारी।
- हाउस प्रॉपर्टी बेचने से मिली रकम, 50 हजार रुपये से ज्यादा का रेंट, किसी कॉन्ट्रेक्टर को दिया पेमेंट आदि।
ITR
ऐसे करें डाउनलोड
फॉर्म 26AS को आप इनकम टैक्स की वेबसाइट incometax.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको पहले इस वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन कराने के बाद आपको इस वेबसाइट पर फिर से लॉइन करना होगा। इसके बाद फॉर्म 26AS को डाउनलोड करने के लिए यह प्रक्रिया अपनाएं:
- यहां ऊपर लेफ्ट साइट में e-File पर जाकर पहले ऑप्शन Income Tax Returns पर क्लिक करें।
- यहां आपको View Form 26AS का ऑप्शन दिखाई देगा। उस पर क्लिक करें। अब एक मैसेज आएगा जो आपको TDP-CPC की वेबसाइट पर ले जाने के लिए कहेगा। यहां लिखे Confirm पर क्लिक करें।
- अब आप एक नई टैब पर पहुंच जाएंगे। यह TDS-CPC की बेवसाइट होगी।
- यहां आपको I agree… के बाद Proceed पर क्लिक करना होगा। यहां पेज पर नीचे की ओर Click View Tax Credit (Form 26AS) to view your Form 26AS दिखाई देखा।
- इसमें View Tax Credit (Form 26AS/Annual tax Statement) पर क्लिक करते ही आपका फॉर्म 26AS आ जाएगा।
- आपको जिस असेसमेंट इयर का Form 26AS देखना है उस पर ऊपर की ओर Assessment Year के बराबर में लिखे Select पर क्लिक करें। जैसे अभी के लिए असेसमेंट इयर 2024-25 पर क्लिक करें।
- अब ठीक इसके नीचे View As में HTML पर सिलेक्ट करें। इसके बाद ठीक नीचे View/Download पर क्लिक करें। आपका Form 26AS खुल जाएगा। आप इसमें अपने TDS की जानकारी देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें : सिर्फ 80C ही नहीं, इन धाराओं पर भी मिलती है इनकम टैक्स में छूट; बचा सकते हैं ज्यादा पैसा
संबंधित खबरें
एडवांस बुकिंग कराने वाले ध्यान दें, दिसंबर से बदल जाएंगे टिकट के PNR नंबर
3 hrs agoसोने-चांदी पर टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: खत्म हो सकती है GST छूट
5 hrs agoदेश की इकोनॉमी तो रॉकेट बनी, फिर शेयर बाजार के रिटर्न क्यों हैं सुस्त?जानें
6 hrs agoसस्ता हुआ सोना! जानिए दिल्ली से मुंबई तक क्या हैं 22K और 24K गोल्ड का रेट
7 hrs agoक्या अब हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक? वायरल मैसेज की खुली पोल
9 hrs agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, जांच में हुआ खुलासा
10 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
11 hrs agoRBI MPC Meeting आज से शुरू, त्योहारों पर महंगी हो सकती है लोन EMI
11 hrs agoGST नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी, अब सीधे गिरफ्तार नहीं कर सकेंगे अफसर
22 hrs agoमुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1B के एक हिस्से का होगा पुनर्विकास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines