KKR Vs SRH : शाहरुख से 4 गुना ज्यादा अमीर हैं हैदराबाद टीम की मालकिन काव्या मारन, संपत्ति जानकर हो जाएंगे हैरान

Kavya Maran Net worth : सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की को-फाउंडर काव्या मारन काफी चर्चा में रहती हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के हर मैच में वह स्टेडियम में दिखाई देती हैं। आपकाे जानकर हैरानी होगी कि उनके पास शाहरुख खान से ज्यादा संपत्ति है। काव्या ऐसे परिवार से आती हैं जो बिजनेस और राजनीति में गहरी पैठ रखता है।

IPL 2024

Shahrukh Khan and Kavya Maran

विज्ञापन

Kavya Maran Net worth : आज IPL 2024 का फाइनल सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जाएगा। KKR के मालिक जहां शाहरुख खान हैं तो वहीं SRH की मालकिन काव्या मारन हैं। दोनों टीमों के मालिक अपने-अपने फील्ड के महारथी हैं। शाहरुख को बॉलीवुड का किंग कहा जाता है। वहीं काव्या मीडिया के क्षेत्र में बहुत आगे हैं। इसका कारण है कि काव्या के पिता को व्यापक मीडिया साम्राज्य के लिए ‘भारत का टेलीविजन किंग’ कहा जाता है। अगर दोनों की संपत्ति की बात करें तो काव्या की संपत्ति शाहरुख से करीब 4 गुना ज्यादा है।

कौन हैं काव्या

काव्या मारन का जन्म चेन्नई में अगस्त 1992 को हुआ था। इन्होंने स्कूली शिक्षा चेन्नई से पूरी की। फिर चेन्नई स्थित स्टील स्टेला मारिस कॉलेज में दाखिला लिया और कॉमर्स में ग्रेजुएशन की। इसके बाद वह लंदन चली गईं और वहां से MBA किया। काव्या का परिवार राजनीति और बिजनेस से जुड़ा है। इनके पिता का नाम कलानिधि मारन है। कलानिधि सन ग्रुप के अध्यक्ष और फाउंडर हैं। काव्या के परिवार का राजनीतिक प्रभाव भी है। उनके दादा मरासोली मारन, पूर्व केंद्रीय वाणिज्य मंत्री और चाचा दयानिथि मारन केंद्रीय मंत्री रहे हैं।

विज्ञापन
IPL 2024

IPL 2024

इतनी है संपत्ति

काव्या कलानिधि मारन की अकेली संतान हैं। फोर्ब्स की सूची के अनुसार कलानिधि भारतीय अरबपतियों की सूची में 82वें स्थान पर हैं। उनके पास करीब 24 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति है। कलानिधि का बिजनेस टेलीविजन चैनल, न्यूजपेपर, वीकली न्यूजपेपर, DTH सर्विस, प्रोडक्शन हाउस आदि में फैला हुआ है। इनके पास साल 2010 से 2015 तक स्पाइसजेट एयरलाइन में भी अहम हिस्सेदारी थी। एक तरीके से देखा जाए तो काव्या के पिता के पास जो संपत्ति है, वह उनकी अकेली संतान होने के नाते उनकी ही है। ऐसे में हम कह सकते हैं कि काव्या करीब 24 हजार करोड़ रुपये की मालकिन हैं। हालांकि उनकी खुद की संपत्ति करीब 400 करोड़ रुपये है। यह संपत्ति उन्हें पिता के हिस्से से मिले बिजनेस के शेयर से बनाई है। इसके अलावा वह SRH का मैनेजमेंट भी संभालती हैं। साथ ही वह Sun TV network के कारोबार में भी काफी एक्टिव हैं।

IPL 2024 में सबसे महंगे प्लेयर को खरीदा

काव्या उस समय चर्चा में आई थीं जब पिछले साल दिसंबर में IPL के लिए खिलाड़ियों की नीलामी हुई थी। इनकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस को 20 करोड़ रुपये से ज्यादा में खरीदा था। पैट कमिंस इस बार दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। पहले स्थान पर KKR ने मिचेल स्टार्क को करीब 25 करोड़ रुपये में खरीदा था। इस नीलामी में काव्या 34 करोड़ रुपये लेकर बैठी थीं।

विज्ञापन
IPL 2024

IPL 2024

विज्ञापन

इतनी है शाहरुख की संपत्ति

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान भी किसी से कम नहीं हैं। शाहरुख की गिनती दुनिया के सबसे बड़े अभिनेताओं में होती है। एक रिपोर्ट के अनुसार शाहरुख की संपत्ति करीब 6000 करोड़ रुपये है। शाहरुख फिल्मों के अलावा कई बिजनेस से भी जुड़े हैं। शाहरुख के पास मुंबई के आलीशान बंगले के अलावा दुबई और लंदन में भी विला हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ