Stock Market: शेयर बाजार में बड़ी उछाल, Sensex 78,000 से ऊपर तो Nifty50 23,600 के पार

शुक्रवार को भारतीय इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स में भारी उछाल देखने को मिली है। जहां BSE सेंसेक्स 1700 प्वॉइंट्स चढ़ा वहीं निफ्टी 50 में तेजी देखने को मिली।

Share Market

BSE Sensex

Stock Market Today: आज यानी शुक्रवार को भारतीय इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स में भारी उछाल देखने को मिली है। जहां BSE सेंसेक्स 1700 प्वॉइंट्स चढ़ा वहीं निफ्टी 50 में तेजी देखने को मिली। बता दें कि BSE सेंसेक्स 78,000 से ऊपर चला गया और निफ्टी 50 23,600 से ऊपर रहा। आइए इसके बारे में जानते हैं।

विज्ञापन

BSE सेंसेक्स में उछाल

विज्ञापन

वहीं दोपहर 2:16 बजे, BSE सेंसेक्स 1,692 अंक या 2.19% ऊपर 78,848.06 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 50, 513 अंक या 2.20% के साथ 23,862.70 पर था। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि BSE लिस्टेड कंपनियों का सामूहिक बाजार मूल्य 6.9 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 432.25 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

इन क्षेत्रों के शेयरों में बढ़त

सेंसेक्स में तेजी लाने में मुख्य भूमिका निभाने वाले शेयरों में आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एसबीआई, इंफोसिस, आईटीसी और एलएंडटी थे। वहीं टीसीएस, भारती एयरटेल और बजाज फाइनेंस से भी एक्स्ट्रा सपोर्ट मिली। निफ्टी पीएसयू बैंक और रियल्टी में लगभग 3% की बढ़त हुई। बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं, FMCG, IT, मेटल,  हेल्थ केयर और ऑयल एंड  गैस सहित अन्य क्षेत्रों में 1-2% के बीच लाभ दर्ज किया गया।

विज्ञापन

Share Market BSE Sensex NSE Nifty Updates

बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 में तेजी

निफ्टी आईटी में लगभग 2% की तेजी आई, जिस पर अमेरिका में रोजगार के मजबूत आंकड़ों का प्रभाव पड़ा। 16 नवंबर को खत्म हुए हफ्ते में अमेरिका में जॉबलेस क्लेम्स 6,000 घटकर 2,13,000 रह गए, जो सात महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया। इससे अक्टूबर में आई गिरावट के बाद नवंबर में रोजगार में सुधार का संकेत मिलता है।

विज्ञापन

इसके साथ ही अडानी समूह के शेयरों में भी उछाल आया और 6% तक बढ़ गया। जहां अंबुजा सीमेंट में 6% की वृद्धि हुई, वहीं इसके बाद ACC में 4% की वृद्धि देखी गई। इसके अलावा अडानी इंटरप्राइजेज में 2.5% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके साथ ही ग्रुप की दूसरी कंपनियों ने भी 1-2% की बढ़ोतरी दर्ज की।

निवेशकों ने हाल ही में बाजार में आए सुधारों का लाभ उठाया, जिसमें निफ्टी अपने शिखर से 11% से अधिक गिर गया। मिड-कैप और स्मॉल-कैप इंडेक्स में लगभग 12% और 9% का सुधार हुआ। इसके साथ ही एशियन मार्केट में सकारात्मक बदलाव देखने को मिले।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ