---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

आज से मुंबईवालों की जेब होगी ढीली, अगला नंबर दिल्लीवालों का; जानें क्या है पूरा मामला!

CNG Price Hike: महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने CNG के दाम बढ़ गए हैं। जल्द ही Indraprastha Gas भी सीएनजी के रेट बढ़ा सकती है। आइए रेट बढ़ने की वजह जान लेते हैं।

---विज्ञापन---

CNG Price Hike in Mumbai: महंगाई के मौसम में सस्ते की आस को बड़ा झटका लगा है। CNG की कीमतों में एक बार फिर से इजाफा हो गया है। अब आपको गाड़ी चलाने के लिए अधिक जेब ढीली करनी पड़ेगी। साथ ही टैक्सी के किराये के लिए भी पहले से ज्यादा भुगतान करना पड़ सकता है। हालांकि, फिलहाल इस झटके को केवल मुंबईवासियों को ही सहन करना होगा। महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने मुंबई में CNG के दाम बढ़ाए हैं। वहीं, दिल्लीवालों को भी जल्द झटका लग सकता है। Indraprastha Gas भी कीमतों में बढ़ोत्तरी की तैयारी कर रही है।

अब इतने हुए दाम

मुंबई में अब CNG के लिए प्रति किलोग्राम 2 रुपए ज्यादा चुकाने होंगे। इस बढ़ोतरी के बाद CNG के दाम 77 रुपए प्रति किलोग्राम हो गए हैं। सीएनजी की नई दरें आज यानी 22 नवंबर 2024 से लागू हो गई हैं। महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने इससे पहले जुलाई में भी कीमतों में इजाफा किया था। बात केवल यहीं खत्म नहीं होती है। इस बात की पूरी संभावना है कि कंपनी PNG यानी पाइप लाइन से आपूर्ति होने वाली गैस के दाम भी बढ़ा दे। यदि ऐसा होता है तो गाड़ी चलाने के साथ-साथ आम आदमी के लिए घर पर खाना पकाना भी महंगा हो जाएगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Fixed Deposit SBI vs PNB: 3 साल की FD पर कौन सा बैंक दे रहा है ज्यादा रिटर्न? जानिए

इजाफे की ये है वजह

हाल ही में यह आशंका जताई गई थी कि CNG और PNG के दाम बढ़ सकते हैं। क्योंकि घरेलू गैस की कम आपूर्ति से इंद्रप्रस्थ गैस और महानगर गैस जैसी कंपनियों के लिए परेशानी खड़ी हो गई है। इससे उनकी लागत बढ़ रही है और मुनाफा घट रहा है। महानगर गैस लिमिटेड ने CNG के दाम बढ़ाकर इस आशंका को सही साबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि सरकारी कंपनियों की ओर से घरेलू गैस का एलोकेशन कम हुआ है, जिसका असर CNG- PNG का उत्पादन करने वाली कंपनियों पर पड़ा है। ऐसे में मार्जिन को बनाए रखने के लिए कंपनियां कीमतों में इजाफे का रास्ता चुन रही हैं।

---विज्ञापन---

चुनाव के चलते देरी

महानगर गैस लिमिटेड को कुछ दिन पहले ही CNG की कीमतों में इजाफा करना था, लेकिन महाराष्ट्र चुनाव के चलते कंपनी को रुकना पड़ा। 20 नवंबर को चुनाव खत्म होने के बाद अब कंपनी ने दाम बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। अगले कुछ दिनों में दिल्लीवासी भी मुंबईकरों वाली पीड़ा का अनुभव कर सकते हैं। यहां भी CNG और PNG की कीमतों में इजाफा हो सकता है।

ये भी पढ़ें- FD या दूसरे इन्वेस्टमेंट की तुलना में शेयर बाजार से कैसे कमाएं ज्यादा रिटर्न?

---विज्ञापन---
First published on: Nov 22, 2024 02:41 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola