Defence Deal: अमेरिका से भारत के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। व्हाइट हाउस से विदाई से पूर्व मौजूदा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने भारत के लिहाज से महत्वपूर्ण रक्षा सौदे को मंजूरी दे दी है। इस डील के तहत भारत को अमेरिका से MH-60R Multi-Mission Helicopter के उपकरण मिलेंगे। बाइडेन प्रशासन के इस फैसले से भारत अपनी सुरक्षा पंक्ति को और मजबूत कर सकेगा। बता दें कि जो बाइडेन का कार्यकाल अगले कुछ हफ्तों में खत्म होने वाला है।
इसलिए ज़रूरी थी मंजूरी
जो बाइडेन ने अमेरिकी कांग्रेस को इस डील की जानकारी देते हुए बताया है कि उसने भारत को एमएच-60आर मल्टी मिशन हेलीकॉप्टर के रक्षा उपकरणों की बिक्री से जुड़े सौदे को मंजूरी दे दी है। यह डील करीब 1.17 अरब डॉलर की है। बाइडेन एडमिनिस्ट्रेशन का यह फैसला भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। यदि मौजूदा अमेरिकी राष्ट्रपति इस डील को अपनी विदाई से पहले फाइनल नहीं करते थे, तो इसमें काफी समय लग सकता था। इस बात की भी संभावना रहती कि राष्ट्रपति की कुर्सी पर बैठने के बाद डोनाल्ड ट्रंप इस पर नए सिर से विचार करें।
यह भी पढ़ें – Elon Musk भी कभी दीवालिया होने वाले थे, सबसे अमीर आदमी ने भी देखे हैं बुरे दिन
हमें क्या-क्या मिलेगा?
भारत को इस डील के तहत अमेरिका से 30 मल्टीफंक्शन इंफोर्मेशन डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम जॉइंट टैक्टिकल रेडियो सिस्टम (30 Multifunctional Information Distribution System-Joint Tactical Radio Systems) भी मिलेंगे। इसमें एडवांस्ड डेटा ट्रांसफर सिस्टम, एक्सटर्नल फ्यूल टैंक, फॉरवर्ड लुकिंग इंफ्रारेड (FLIR) सिस्टम, ऑपरेटर मशीन इंटरफेस, अतिरिक्त कंटेनर आदि भी शामिल हैं।
भारत आएंगे अधिकारी
इस सौदे के तहत डिफेंस इक्विपमेंट की सप्लाई अमेरिकी रक्षा कंपनी लॉकहीड मार्टिन और मिशन सिस्टम द्वारा की जाएगी। जो बाइडेन प्रशासन की तरफ से बताया गया है कि इस सौदे के तहत तकनीकी सहायता के लिए अमेरिकी सरकार के 20 कर्मचारी और कॉन्ट्रैक्ट कंपनियों के 25 प्रतिनिधि भारत जाएंगे। इससे अमेरिका के रणनीतिक सहयोगी भारत की रक्षा तैयारियों में और मजबूती आएगी।
इस तरह होगा फायदा
अमेरिका की तरफ से बताया गया है कि इन रक्षा उपकरणों की प्रस्तावित बिक्री से भारत की पनडुब्बी रोधी युद्ध क्षमताओं (Anti-Submarine Warfare Capabilities) को उन्नत करके वर्तमान एवं भविष्य के खतरों को रोकने की क्षमता में सुधार होगा। गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप को जीत हासिल हुई है। ट्रंप 20 जनवरी 2025 को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे।
संबंधित खबरें
भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
2 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
5 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
6 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
7 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
9 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
10 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
11 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
12 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
1 day agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines