J&K Bank Fixed Deposit Rates: क्या आपका भी जम्मू एंड कश्मीर बैंक के ग्राहक हैं? अगर हां, तो आपके लिए खुशखबरी है। दरअसल, बैंक की ओर से अपने ग्राहकों को एक बड़ी सौगात देते हुए ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी गई है। फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरें बढ़ा दी गई हैं, जिसकी जानकारी बैंक ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई है। नई ब्याज दरों को 11 नवंबर 2023 से लागू कर दिया गया है।
इन स्पेशल एफडी की ब्याज दरों में बढ़ोतरी
जम्मू एंड कश्मीर बैंक की वेबसाइट के मुताबिक 555 दिनों की स्पेशल FD की ब्याज दर में 0.40 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है, जिसके बाद इस पर 7.50 प्रतिशत ब्याज मिल रहा है। बात करें 222 दिनों की स्पेशल एफडी की तो इस पर 6.3 फीसदी और 333 दिनों की स्पेशल एफडी पर 6.6 प्रतिशत ब्याज दर मिल रहा है।
ये भी पढ़ें- Post Office में लगाना है पैसा तो ये हैं 3 जबरदस्त स्कीम! मिलेगा 8% से भी ज्यादा ब्याज
सिर्फ 100 रुपये के निवेश से एफडी शुरू
जम्मू एंड कश्मीर बैंक की ओर से अलग-अलग दिन के साथ ब्याज दरें भी अलग दी जाती है। 7 दिनों की शुरुआत के साथ आप कम से कम 100 रुपये के निवेश से एफडी शुरू कर सकते हैं। नए इंटरेस्ट रेट के बाद आम निवेशकों के लिए 3.5 प्रतिशत से लेकर 7.50 प्रतिशत तक ब्याज दर है। आइए बैंक की ओर से 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर मिल रहे ब्याज दर के बारे में जानते हैं।
2 करोड़ रुपये से कम की Fixed Deposit पर ब्याज
- 7 दिन से 30 दिन की एफडी पर 3.50 प्रतिशत ब्याज
- 31 दिन से 45 दिन की एफडी पर 3.50 प्रतिशत ब्याज
- 46 दिन से 90 दिन की एफडी पर 4.6 प्रतिशत ब्याज
- 91 दिन से 180 दिन की एफडी पर 4.75 प्रतिशत ब्याज
- 181 दिन से 221 दिन की एफडी पर 5.6 प्रतिशत ब्याज
- 222 दिन तक की एफडी पर 6.3 प्रतिशत ब्याज
- 223 दिन से 270 दिन से कम की एफडी पर 5.6 प्रतिशत ब्याज
- 271 दिन से 332 की एफडी पर 6 प्रतिशत से कम ब्याज
- 333 दिन तक की एफडी पर 6.6% ब्याज
- 334 दिन से 1 वर्ष से कम की एफडी पर 6% ब्याज
- 1 वर्ष से 554 दिन से कम तक की एफडी पर 7.1% ब्याज
- 555 दिनों तक की एफडी पर 7.50% ब्याज
- 2 वर्ष से कम 556 दिन तक की एफडी पर 7.10% ब्याज
- 2 वर्ष से 3 वर्ष से कम की एफडी पर 7% ब्याज
- 3 वर्ष से 5 वर्ष से कम की एफडी पर 6.5% ब्याज
- 5 वर्ष से 10 वर्ष से कम तक की एफडी पर 6.5% ब्याज
आपको जानकारी के लिए बता दें कि जम्मू एंड कश्मीर बैंक की ओर से 60 साल से अधिक उम्र के नागरिकों को 0.50 प्रतिशत का अतिरिक्त ब्याज दिया जा रहा है।
संबंधित खबरें
अब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
6 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
6 hrs ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
8 hrs agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
9 hrs agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
10 hrs agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
17 hrs agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
19 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
20 hrs agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
1 day agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines