Post Office में लगाना है पैसा तो ये हैं 3 जबरदस्त स्कीम! मिलेगा 8% से भी ज्यादा ब्याज
Post Office Highest Interest Rate Schemes: पोस्ट ऑफिस की ओर से तीन ऐसी स्कीम पेश की जाती है जिसमें निवेश करके आप मोटो रिटर्न पा सकते हैं।
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Post Office Highest Interest Rate Schemes: अपने आज के साथ कल को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए अगर आप भी किसी योजना की तलाश कर रहे हैं तो डाक घर को अपना सकते हैं। सरकारी होने के साथ ये लोगों के बीच अपने कई योजनाओं के कारण विश्वसनीय माना जाता है। कई निवेशक पोस्ट ऑफिस की योजनाओं को अपनाते हैं और अपने कल को आर्थिक तौर पर सुरक्षित रखने के लिए निवेश करते हैं। आज हम आपके लिए पोस्ट ऑफिस की उन्हीं योजनाओं में से तीन ऐसी जबरदस्त योजनाएं लेकर आए हैं जिनमें निवेश करने पर तगड़ा इंटरेस्ट रेट का फायदा मिल सकता है।
पोस्ट ऑफिस के पास अलग-अलग राशि, अवधि और ब्याज दर के साथ कई स्कीम हैं। इनमें कुछ ऐसी भी योजनाएं हैं जो अपने निवेशकों को 9 प्रतिशत तक ब्याज का फायदा देती हैं। हालांकि, आज हम आपके लिए जो स्कीम लेकर आए हैं उनमें 7.70 प्रतिशत, 8 प्रतिशत और 8.20 प्रतिशत ब्याज दर का फायदा मिलेगा।
पोस्ट ऑफिस की तीन जबरदस्त ब्याज दर वाली योजनाओं में से एक नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (National Savings Certificate) यानी राष्ट्रीय बचत पत्र योजना है। इसमें निवेश करके निवेशक को सालाना 7.70 प्रतिशत ब्याज दर का फायदा मिल सकता है। ये योजना इनकम टैक्स की धारा 80सी के तहत आती है। ऐसे में निवेशक को 1.5 लाख रुपये की छूट का लाभ भी मिलता है।
अगर आप अपनी बेटी के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए पोस्ट ऑफिस की योजना (Schemes For Girl Child) देख रहे हैं, तो सुकन्या समृद्धि योजना को अपना सकते हैं। इसमें एक वित्तीय वर्ष में 1.5 लाख रुपये तक जमा किए जा सकते हैं। इस योजना के तहत खुला अकाउंट बेटी के 21 साल की उम्र होने तक चलता रहता है। इसमें बेटी के 18 साल पूरे होने पर उच्च शिक्षा के लिए अकाउंट से 50 प्रतिशत पैसा निकालने की अनुमति होती है। इस योजना में सरकार की ओर से 8 प्रतिशत सालाना ब्याज भी दिया जाता है।
वरिष्ठ नागरिक बचत योजना भी पोस्ट ऑफिस की खास स्कीमों में से एक हैं। इसमें 60 साल या उससे अधिक उम्र के लोग निवेश कर सकते हैं। इसमें ज्यादा से ज्यादा 30 लाख रुपये तक जमा किए जा सकते हैं। जबकि, पहले इसमें अधिकतम जमा राशि सीमा 15 लाख रुपये थे। इस स्कीम में खाताधारकों को हर तीन महीने पर ब्याज का फायदा दिया जाता है। पोस्ट ऑफिस की वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में 8.20 प्रतिशत ब्याज दर का फायदा मिलता है।
वीडियो से जानें पोस्ट ऑफिस की कुछ शानदार स्कीम्स
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: