Jio vs Airtel vs BSNL Popular Plans: टेलीकॉम की दुनिया में रिलायंस जियो और एयरटेल का नाम प्राइवेट कंपनियों में सबसे पहले आता है। जबकि सरकारी टेलीकॉम कंपनियों में बीएसएनएल के प्लानों को काफी पसंद किया जाता है। तीनों ही कंपनियां अपने आप खास हैं। तीनों की कोशिश ग्राहकों तक किफायती और अच्छा प्लान पहुंचाने की रहती है। ऐसे में मुकाबला भी तेजी में देखने को मिलता है।
जियो, एयरटेल और बीएसएनल के कुछ रिचार्ज प्लान (Recharge Plan) हैं जिन्हें लोगों के बीच काफी पसंद किया जाता है। पॉपुलर रिचार्ज प्लान की लिस्ट में सबसे कम कीमत 29 रुपये है, आइए जियो, एयरटेल और बीएसएनल के पॉपुलर प्लानों के बारे में जानते हैं।
ये है सबसे सस्ता पॉपुलर रिचार्ज प्लान
जियो, एयरटेल और बीएसएनल के पॉपुलर प्लानों में से एक रिचार्ज प्लान की कीमत सिर्फ 29 रुपये है। एयरटेल की ओर से 29 रुपये का रिचार्ज प्लान पेश किया जाता है। ये एक डाटा रिचार्ज प्लान (Airtel Cheapest Data Plan) है, जिसमें सिर्फ 1 दिन की वैधता मिलती है। 29 रुपये के इस प्लान में 2GB डाटा का फायदा मिलता है।
BSNL Rs 48 Plan
बीएसएनएल का 48 रुपये वाला प्लान 30 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसमें कॉलिंग या डाटा बेनिफिट नहीं मिलता है। प्लान के साथ 10 रुपये और 20 पैसे प्रति मिनट ऑन-नेट या ऑफ नेट कॉल का फायदा मिलता है। ये भी पॉपुलर प्लानों में से एक है।
ये भी पढ़ें- 200 रुपये से कम में Airtel के शानदार रिचार्ज प्लान्स
Jio Rs 239 Plan
जियो का 239 रुपये वाला रिचार्ज प्लान भी पॉपुलर प्लानों में से एक है। इसमें रोजाना 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 100 SMS समेत जियो ऐप्स का फायदा मिलता है। इस रिचार्ज प्लान की वैधता 28 दिनों तक की है। इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड 5जी डेटा का फायदा मिलता है।
वीडियो में देखिए सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान (Cheapest Plans) की लिस्ट
Jio Rs 666 Popular Plan
जियो का 666 रुपये वाला प्लान भी पॉपुलर है। इस प्लान के साथ रोजाना 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 100 SMS समेत जियो ऐप्स के बेनिफिट मिलते हैं। इस रिचार्ज प्लान की वैधता 84 दिनों तक की होती है। इसमें भी जियो यूजर्स को अनलिमिटेड 5जी डेटा का फायदा मिलता है।
ये भी पढ़ें- Airtel vs BSNL vs VI: किसका प्लान सबसे सस्ता?
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
7 hrs agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
7 hrs agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
8 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
11 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
13 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
13 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
15 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
16 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines