हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Jio का 90 दिनों वाला रिचार्ज प्लान, करीब 8 रुपये में मिलेगा 2GB डाटा और कॉलिंग का फायदा

Jio Recharge Plan: 90 दिनों की वैधता वाला प्लान करीब 8 रुपये में 2जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग जैसे बेनिफिट्स के साथ आता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
recharge plan

Jio Recharge Plan: जब बात आती फोन नंबर रिचार्ज करने की तो हमारा ध्यान सबसे पहले अपनी पॉकेट पर जाता है। हम ऐसे प्लान को अपनाना पसंद करते हैं तो हमारे जेब पर कम भार डालने के साथ ही कई सारे बेनिफिट्स के साथ आता हो। अगर आप भी किसी ऐसे प्लान की तलाश में हैं जो अधिक वैधता के साथ-साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा के साथ आता हो, तो आप जियो का खास प्लान अपना सकते हैं।

जी हां, रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने ग्राहकों को 90 दिनों वाला किफायती प्लान (Sasta Recharge Plan) ऑफर करता है। इस प्लान के साथ आपको अनलिमिटेड कॉलिंग और करीब 8 रुपये में 2 जीबी डाटा का फायदा मिलता है। इतना ही नहीं, यूजर को प्लान के साथ कई अन्य सर्विस का फायदा मिलता है। आइए जानते हैं कि 90 दिनों की वैधता वाले प्लान की कीमत क्या है और इसमें क्या-क्या बेनिफिट्स मिल सकते हैं?

Jio Recharge Plan with 90 Days Validity

जियो का 90 दिनों वाला रिचार्ज प्लान कुल 180 GB डाटा बेनिफिट के साथ आता है। प्लान के साथ रोजाना 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 SMS का फायदा मिलता है। इसके अलावा जियो ऐप्स का भी फायदा उठाया जा सकता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Freedom Deals: बंपर छूट के साथ मिल रहे हैं Top 5 Smartphones!

Jio Long Validity Plan Price

84 दिनों की वैधता के अलावा अगर आप लंबी वैलिडिटी वाले प्लान को अपनाना चाहते हैं तो 90 दिनों का प्लान अपना सकते हैं। जियो का 90 दिनों वाला प्लान 749 रुपये का आता है। इस प्रीपेड प्लान के साथ रोजाना 2GB डाटा, फ्री 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है।

विज्ञापन

Jio Rs 749 Plan Benefits

यूजर्स को जियो ऐप्स जैसे- जियो सिनेमा (Jiocinema), जियो टीवी (Jio TV) और जियो क्लाउड (Jiocloud) की भी सुविधा मिलती है। साथ ही अनलिमिटेड 5जी डाटा का फायदा भी मिलता है। 749 रुपये वाला प्लान अपने यूजर्स को प्रतिदिन के हिसाब से करीब 8 रुपये में 2GB डाटा का फायदा देता है। ऐसे में आपको सस्ते में डाटा और कॉलिंग का फायदा मिल सकता है।

ये भी पढ़ें- Recharge के साथ Swiggy का मेंबरशिप Free

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola