Jio Recharge Plan under Rs 400: आजकल हम सभी ऐसे रिचार्ज प्लान की तलाश में रहते हैं जो अनलिमिटेड डाटा के साथ फ्री ओटीटी बेनिफिट के साथ आता हो। ग्राहकों की इस तरह की मांग को देखते हुए देश में कई टेलीकॉम कंपनियां जैसे- एयरटेल (Airtel), रिलायंस जियो (Reliance Jio) और वोडाफोन-आइडिया (Vodafone Idea) अलग-अलग ऑफर्स के साथ प्लानों को पेश करती रहती हैं। सभी कंपनी की कोशिश होती है कि वो अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए ऐसा प्लान पेश कर सकें जिससे वो उनसे जुड़े रहे। इस मामले में कहीं न कहीं शुरुआत से ही रिलायंस जियो ने अपनी पकड़ बना रखी है।
बात जब इंटरनेट प्लानों को अपनाने की आती है तो ज्यादातर ग्राहकों का रुख जियो की ओर जाता दिखता है। इसमें भी कोई दो राय नहीं है कि कंपनी अपने ग्राहकों को कम कीमत में प्लान (Jio Cheapest Plan) पेश करने की पूरी कोशिश करती है। 5जी के मामले में रिलायंस जियो ने अपनी पहचान बना ली है और देश के लगभग सभी क्षेत्रों तक 5जी इंटरनेट सर्विस पहुंच चुकी है।
ये भी पढ़ें- Aadhaar Card में Free Update की नई तारीख जारी
अगर आप भी जियो यूजर्स हैं और 5जी इंटरनेट का बेनिफिट उठाना चाहते हैं, तो इसके लिए आप कंपनी के किफायती प्लान को अपना सकते हैं। इनमें से एक प्लान की कीमत 400 रुपये से कम है, लेकिन बेनिफिट्स के मामले में ये शानदार है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
Unlimited 5G Data Recharge Plan
जियो अपने ग्राहकों को अनलिमिटेड 5जी डाटा की सुविधा देता है। इस रिचार्ज प्लान के जरिए आप 5जी इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। जबकि, 4जी इंटरनेट के लिए कुल 75GB की सुविधा मिलती है। इसके अलावा 1 साल के लिए अमेजन प्राइम वीडियो का फ्री एक्सेस मिलता है।
अनलिमिटेड कॉलिंग और एसएमएस बेनिफिट भी शामिल
जियो अपने 399 रुपये वाले प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 SMS और कुल 75GB डाटा बेनिफिट देता है। इस प्लान के साथ जियो ऐप्स का फ्री एक्सेस और वैधता खत्म होने तक नेटफ्लिक्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। इस पोस्टपेड प्लान की वैधता 30 दिनों तक की होती है।
ये भी पढ़ें- IRCTC का सस्ता वैष्णो देवी दर्शन पैकेज!
संबंधित खबरें
Dollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
5 hrs agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
6 hrs agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
7 hrs ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
7 hrs agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
8 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
12 hrs agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
13 hrs agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
14 hrs agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
1 day agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines