Jio free 5G Plan: देश के तीन बड़े टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर Jio, एयरटेल और VI ने हाल ही में अपने प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की थी। इसी के साथ कंपनी ने अब मौजूदा प्लान्स के बेनिफिट्स को भी बदल दिया है। प्लान्स में बदलाव के साथ कंपनी ने अब अनलिमिट 5G को भी सिर्फ 2GB डेटा या उससे ऊपर वाले प्लान्स के लिए लिमिटेड कर दिया है। ऐसे में अब अगर आप 5G का मजा लेना चाहते हैं तो कम से कम आपको 349 रुपये खर्च करने होंगे।
बच जाएंगे 100 रुपये
हालांकि आप एक जुगाड़ लगा कर 250 रुपये में भी अनलिमिट 5G डेटा का यूज कर सकते हैं। यकीनन आप भी इस ट्रिक के बारे में नहीं जानते होंगे। दरअसल हम जो ट्रिक आपको बताएंगे इसमें आपको एक ऐड ऑन रिचार्ज लेना होगा। खास बात यह है कि दोनों रिचार्ज करवाने के बाद भी आपके 100 रुपये तक बच जाएंगे। इसका मतलब है आप पहले की तरह 250 रुपये में 5G का मजा ले सकेंगे।
ये भी पढ़ें: ChatGPT का ये नया फीचर करेगा इंसानों की तरह बात
जियो का 189 रुपये वाला प्लान
सबसे पहले आपको जियो का 189 रुपये वाला रिचार्ज करवा लेना है। इस प्लान में कंपनी 28 दिनों की वैलिडिटी 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट दे रही है। इतना ही नहीं इसमें आपको 300 SMS की सुविधा भी मिलने वाली है। साथ ही प्लान में फ्री जियो ऐप्स JioTV, JioCinema और JioCloud का सब्सक्रिप्शन मिलने वाला है। यह प्लान आपको माय जियो ऐप के वैल्यू सेक्शन में मिल जाएगा।
फिर लगाएं ये जुगाड़…
एक बार जब आप इस प्लान को खरीद लेते हैं तो इसके बाद आपको फिर से अपने माय जियो ऐप के अंदर जाना है। यहां से आपको माय प्लान के ऑप्शन को सेलेक्ट करना है और इधर आपको अपना एक्टिव प्लान दिख जाएगा। यहां आपको एक ऐड प्लान का भी ऑप्शन मिलेगा जिस पर क्लिक करते ही आप 51 रुपये वाले 5G प्लान पर पहुंच जाएंगे। बस आपको अपने एक्टिव प्लान के साथ इस अनलिमिटेड 5G प्लान को खरीद लेना है। अब देखा जाएगा तो टोटल आपके 240 रुपये खर्च हुए हैं और आप अनलिमिटेड डेटा का मजा ले सकते हैं।
संबंधित खबरें
अब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
6 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
6 hrs ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
8 hrs agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
9 hrs agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
10 hrs agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
16 hrs agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
19 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
20 hrs agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
1 day agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines