Jio Cheapest Recharge Plans: देश में रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ये तीन प्रसिद्ध टेलीकॉम कंपनियां हैं। तीनों कंपनियों को ग्राहकों के बीच पसंद किया जाता है, लेकिन सबसे पहले नंबर पर रिलायंस जियो का नाम आता है। टेलीकॉम दुनिया में कदम रखने के साथ ही जियो ने लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बना ली थी और कंपनी को फ्री इंटरनेट और सस्ते रिचार्ज प्लान के लिए जाना जाने लगा था। इतने साल बीत जाने के बाद भी जियो की लोकप्रियता कम नहीं हुई है और न ही कंपनी की ओर से ग्राहकों किफायती प्लान देने में कोई कमी आई है।
एयरटेल और वोडाफोन आइडिया को टक्कर देने के लिए जियो कई शानदार रिचार्ज प्लान पेश करता रहता है। जबकि, कुछ प्लान तो पहले मौजूद होते हैं जो ग्राहकों के लिए किफायती और अधिक फायदे वाले हैं। आज हम आपको जियो के दो ऐसे खास रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके साथ एक्स्ट्रा डेटा का फायदा दिया जाता है, आइए उन प्लानों के बारे में जानते हैं।
जियो का अतिरिक्त डेटा ऑफर प्लान
जियो के कॉलिंग, एसएमएस और डेटा वाले प्लान तो आप ने अपनाए ही होंगे, लेकिन आज हम दो रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके साथ 6GB तक अतिरिक्त डेटा का फायदा दिया जा रहा है। डेली डेटा लिमिट के खत्म हो जाने के बाद भी आप एक्स्ट्रा डेटा का इस्तेमाल कर इंटरनेट चला सकेंगे।
जियो का एक्स्ट्रा डेटा बेनिफिट वाला प्लान
जियो के 219 रुपये और 399 रुपये की कीमत वाले दो रिचार्ज प्लान में एक्स्ट्रा डेटा ऑफर किया जा रहा है। दोनों प्लान के साथ डेली 3GB डेटा का बेनिफिट दिया जाता है। कॉलिंग, एसएमएस के साथ एक्स्ट्रा डेटा का फायदा भी मिलता है।
ये भी पढ़ें- Airtel का सस्ता रिचार्ज! साल भर के लिए हो जाएंगे बेफिक्र, जानें क्या है प्लान?
जियो का 219 रुपये वाला रिचार्ज प्लान
रिलायंस जियो का 219 रुपये वाला रिचार्ज प्लान 14 दिनों की वैधता के साथ आता है। प्लान में रोजाना 3GB डेटा और एक्स्ट्रा 2GB डेटा का फायदा दिया जाता है। इस प्लान के साथ कुल 44GB डेटा का फायदा मिलता है। डेटा बेनिफिट के अलावा प्लान के साथ 100 SMS फ्री और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का भी फायदा मिलता है। इतना ही नहीं, प्लान के साथ Jio Cinema, Jio TV और Jio Cloud का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
जियो का 399 रुपये वाला रिचार्ज प्लान
बात करें 399 रुपये के रिचार्ज प्लान की तो इसमें भी एक्स्ट्रा डेटा का फायदा मिलता है। 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आने वाला ये रिचार्ज प्लान डेली 3GB डेटा और 6GB एक्स्ट्रा डेटा बेनिफिट के साथ आता है। इसमें कुल 90GB डेटा का फायदा मिलता है। बात करें अन्य बेनिफिट्स की तो इस प्लान के साथ फ्री 100 SMS और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का फायदा मिलता है। प्लान के साथ जियो ऐप्स जैसे- Jio Cloud, Jio TV और Jio Cinema का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।
ये भी पढ़ें- गर्मियों में Smartphone के फटने का ज्यादा खतरा! न करें ये 3 गलतियां
संबंधित खबरें
PNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
26 mins agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
49 mins agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
2 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
3 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
4 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
13 hrs ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
19 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
20 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
22 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines