Jio Tv Broadband Plans: 1 पैक में 14 OTT Apps फ्री; हर दिन मिलेगा डाटा का भी फायदा!
Jio Broadband Plans: आज हम आपके लिए ऐसे 3 ब्रॉडबैंड प्लान लेकर आए हैं जिनके साथ डाटा और ओटीटी ऐप्स का फ्री एक्सेस मिल रहा है। आइए जानते हैं।
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Jio Tv Broadband Plans with Free 14 OTT Apps: आज के समय में हम सभी के लिए इंटरनेट जरूरी हो गया है और इसके साथ ही हम ऐसे प्लान को भी अपनाना पसंद करते हैं जिनके साथ ओटीटी का एक्सेस भी मिले। ज्यादातर लोगों का रुख टीवी केबल रिचार्ज से हटकर ओटीटी की ओर बढ़ चुका है। अगर आप भी उनमें से एक हैं और ऐसा प्लान चाहते हैं जिसके साथ आपको कम कीमत में डाटा और ओटीटी ऐप्स का भी फायदा मिले, तो आप रिलायंस जियो के नए प्लान को अपना सकते हैं।
दरअसल, रिलायंस जियो की ओर से 3 ब्रॉडबैंड प्लान्स (Jio Free 14 OTT Apps Broadband Plans) पेश किए गए हैं। इनमें डाटा और 14 ओटीटी प्लेटफॉर्म को फ्री एक्सेस मिल रहा है? ऐसे में आप नेटफ्लिक्स (Netflix), अमेजन प्राइम (Amazon Prime), डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney Plus Hotstar) जैसे ओटीटी ऐप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि कितने रुपये के प्लान में कितना बेनिफिट दिया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- एक Bank Account पर बना सकते हैं कितनी UPI ID?
रिलायंस जियो ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक पोस्ट जारी की है जिसमें कंपनी ने तीन ब्रॉडबैंड प्लान को पेश किया है। इसमें सबसे किफायती प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ है। इसकी कीमत 398 रुपये है। इस प्लान में रोजाना 2GB डाटा और 12 ओटीटी ऐप्स का फायदा मिलेगा।
रिलायंस जियो का दूसरा ब्रॉडबैंड प्लान 1,198 रुपये में आता है। इस प्लान के साथ आपको रोजाना 2GB डाटा और 14 ओटीटी ऐप्स का फायदा मिलेगा। इस प्लान की वैधता 84 दिनों की है।
14 OTT apps in 1 pack. 🥳
That's my plan. ✅ https://t.co/fwfkFSN7MU pic.twitter.com/7vBBuvKEO7— JioTV (@OfficialJioTV) December 14, 2023
जियो की ओर से तीसरा ब्रॉडबैंड प्लान 4,498 रुपये में आता है। इस प्लान की कीमत भले ही ज्यादा लग सकती है लेकिन इसमें अधिक ओटीटी ऐप्स का फायदा दिया जा रहा है। इसके साथ आप 14 ओटीटी ऐप्स का फायदा उठा सकते हैं। जबकि, रोजाना 2GB डाटा बेनिफिट दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें- 399 में 5G इंटरनेट समेत कई बेनिफिट्स शामिल
अधिक डाटा के लिए आप कंपनी द्वारा दिए जा रहे डाटा एड ऑन प्लान को भी अपना सकते हैं। 148 रुपये में आप 12 ओटीटी और 10GB डाटा का फायदा उठा सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: