Silver kings 2025: प‍िद्दी से इस देश के पास है दुन‍िया सबसे बड़ा चांदी का भंडार, भारत के मुकाबले 17 गुना ज्‍यादा

Silver की कीमत ज‍िस तेजी से बढ़ रही है, उसे देखकर आपके मन में ये जानने की उत्‍सुकता जरूर होगी क‍ि कौन सा ऐसा देश है, ज‍िसके पास सबसे ज्‍यादा चांदी का भंडार है और क‍िस देश में चांदी का उत्‍पादन सबसे ज्‍यादा होता है ? आइये आपको बताते हैं

top siver reserve in world

छोटे से देश पेरू के पास है दुन‍िया में सबसे ज्‍यादा चांदी का र‍िजर्व

Biggest Silver Reserve Worldwide 2025 : चांदी की कीमतों में इस साल अब तक 149% तक का उछाल आ चुका है. एक्‍सपर्ट की मानें तो साल 2026 में चांदी की कीमतों में सोने से ज्‍यादा तेजी से इजाफा देखने को म‍िल सकता है. दरअसल चांदी एक ऐसा मेटल है, ज‍िसमें सबसे ज्‍यादा इलेक्ट्रिकल और थर्मल कंडक्टिविटी होती है. इसल‍िए, दुन‍ियाभर में चांदी की ड‍िमांड बढ़ रही है. लेक‍िन सप्‍लाई में कमी के कारण इसकी कीमतें आसमान छू रही हैं. जानें दुन‍िया के क‍िस देश के पास चांदी का सबसे बड़ा र‍िजर्व है और कौन सा देश दु‍न‍िया में सबसे ज्‍यादा चांदी का प्रोडक्‍शन करता है?

विज्ञापन
विज्ञापन

क‍िस देश के पास है सबसे बड़ा चांदी का र‍िजर्व?

  1. पेरू: पेरू लगभग 140000 मीट्रिक टन चांदी के भंडार के साथ ग्लोबल लिस्ट में सबसे ऊपर है. जबक‍ि भारत के पास 8000 टन है. यानी भारत के मुकाबले पेरू के पास 17 गुना ज्‍यादा बड़ा स‍िल्‍वर र‍िजर्व है.
  2. रूस : रूस के पास जमीन के नीचे लगभग 92000 मीट्रिक टन चांदी है.
  3. चीन : चीन के पास 70000 मीट्रिक टन चांदी का भंडार है और वह तीसरे स्थान पर है.
  4. पोलैंड : पोलैंड के पास लगभग 61000 मीट्रिक टन चांदी है.
  5. मेक्सिको : मेक्सिको का भंडार लगभग 37000 मीट्रिक टन है.

क‍िन देशों में होता है चांदी का सबसे ज्‍यादा प्रोडक्‍शन

  1. मेक्सिको : हर साल 202 मिलियन औंस से ज्‍यादा प्रोडक्शन के साथ, मेक्सिको दुनिया में चांदी के प्रोडक्शन में सबसे आगे है, जो दुनिया के कुल प्रोडक्शन का 24 प्रतिशत है.
  2. चीन : चीन दूसरे नंबर पर है, जो 2025 में लगभग 109 मिलियन औंस चांदी का उत्पादन कर रहा है.
  3. पेरू : पेरू ने लगभग 107 मिलियन औंस चांदी का उत्पादन किया, जिससे वह तीसरे स्थान पर आ गया.
  4. चिली : 2025 में चिली का सालाना चांदी का उत्पादन 52 मिलियन औंस तक पहुंच गया.
  5. बोलीविया : बोलीविया, जो कभी मशहूर सेरो रिको के लिए जाना जाता था, ने लगभग 42.6 मिलियन औंस चांदी का उत्पादन किया.
  6. पोलैंड : पोलैंड दुनिया में छठे स्थान पर है, जिसका 2025 में उत्पादन 42.5 मिलियन औंस था.
  7. रूस : 2025 में रूस का चांदी का उत्पादन 39.8 मिलियन औंस तक पहुंच गया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ