Jet Fuel Commercial LPG Price Increased: क्या आप सर्दियों की छुट्टियों में परिवार के साथ बाहर जाने या घर पर ही खाना ऑर्डर करके पार्टी करने की योजना बना रहे हैं तो आपको अब और ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी। रिपोर्ट्स के अनुसार हवाई जहाज में भरे जाने वाले ईंधन और काॅमर्शियल एलपीजी के दाम अब बढ़ गए हैं, इससे हवाई यात्रा और बाहर का खाना महंगा हो सकता है।
बता दें कि 1 दिसंबर से विमान ईंधन की कीमतों में 1.45 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही होटलों और रेस्टाॅरेंट में काम आने वाले काॅमर्शियल एलपीजी के दाम 16.5 रुपये की वृद्धि की गई है। सरकारी कंपनियों के अनुसार हवाई जहाज में काम आने वाले एटीएफ के दामों में 1318 रुपये प्रति किलोलीटर की वृद्धि हो गई है। जिससे राजधानी दिल्ली में इसकी कीमत 91 हजार 856 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है। वहीं मुबंई में 84 हजार 642, कोलकाता में 94 हजार 551 और चेन्नई में 95 हजार 321 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है।
कंपनियों ने बढ़ाए काॅमर्शियल सिलेंडर के दाम
सरकारी तेल कंपनियों ने काॅमर्शियल सिलेंडर के दाम भी बढ़ा दिए हैं। दिल्ली में 19 किलो वाला सिलेंडर 1818 रुपये में मिल रहा है। जबकि मुंबई में इसकी कीमत 1771 रुपये, कोलकाता में 1927 रुपये और चेन्नई में 1980 रुपये है। बता दें कि इससे पहले एटीएफ की कीमतों में 1 नवंबर को 2941 रुपये किलोलीटर की वृद्धि हुई थी। यह वृद्धि लगातार दो बार कीमतों में कटौती के बाद हुई थी।
ये भी पढ़ेंः PMGSY के तहत जम्मू-कश्मीर को मिली नई उड़ान, लगभग 3500 रोड प्रोजेक्ट हुए पूरे
घरेलू गैस सिलेंडर के दाम नहीं बढ़े
हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें अभी भी स्थिर बनी हुई है। बता दें कि तीनों सरकारी तेल कंपनियां हर माह की पहली तारीख को एटीएफ और रसोई गैस और ईंधन की कीमतों की समीक्षा करती हैं। पट्रोल और डीजल के दाम मार्च 2024 से ही लगातार स्थिर बने हुए हैं। उस समय पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की कटौती गई थी।
ये भी पढ़ेंः अडानी मामले पर बोले सुहेल सेठ- मजाक बन गई है अमेरिकी न्याय प्रणाली
संबंधित खबरें
योगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
16 hrs agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
17 hrs agoइस दिवाली कितना बदला महंगाई का हाल? मिठाई से इलेक्ट्रॉनिक्स तक हुए महंगे
18 hrs agoदुनिया भर के शेयर बाजारों में मचा हाहाकार, पर भारतीय बाजार में आई तेजी
19 hrs agoधनतेरस पर क्या हैं सोने-चांदी के भाव? देखें 24K, 22K और 18K की रेट लिस्ट
20 hrs agoUP के 15 लाख कर्मचारियों को CM योगी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा
21 hrs agoएलन मस्क को ₹7.53 लाख करोड़ का नुकसान; Top-10 अमीरों की लिस्ट में उलटफेर
23 hrs agoधनतेरस से पहले सोना और चांदी के दामों में इजाफा, जानिए- क्या हैं नए रेट
1 day agoअदाणी ग्रुप खरीदेगा यूरोप की Evos B.V. कंपनी, 2.56 अरब यूरो में हुई डील
1 day agoअमूल के बाद अब नंदिनी का घी हुआ बेहद महंगा, 135 रुपये तक बढ़ा भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines