PMGSY के तहत जम्मू-कश्मीर को मिली नई उड़ान, लगभग 3500 रोड प्रोजेक्ट हुए पूरे

Jammu And Kashmir Road Projects: एक महत्वपूर्ण कदम में जम्मू और कश्मीर में पिछले दो दशकों में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत 217 पुलों सहित लगभग 3500 परियोजनाएं पूरी की गई हैं।

Jammu And Kashmir 3500 Road Projects
विज्ञापन

Jammu And Kashmir Road Projects: जम्मू और कश्मीर में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत करीब 3500 परियोजनाएं पूरी की जा चुकी हैं। इन परियोजनाओं में 217 पुलों का निर्माण भी शामिल है। यह जानकारी रविवार को ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव अमित शुक्ला की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में सामने आई है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि इस मीटिंग में जम्मू-कश्मीर में PMGSY के तहत हो रहे काम की पूरी जानकारी ली गई।

ग्रामीण इलाकों को कनेक्टिविटी देना

अधिकारियों ने बताया कि समीक्षा में परियोजना को जल्द से जल्द पूरा पर जोर दिया गया। साथ ही गुणवत्ता मानकों का पालन सुनिश्चित करने और ग्रामीण क्षेत्र में कनेक्टिविटी बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया गया। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना को जम्मू-कश्मीर में 2001-02 में शुरू किया गया था। इस योजना का उद्देश्य 2001 की जनगणना के मुताबिक, 250 से ज्यादा जनसंख्या वाले ग्रामीण इलाकों को हर मौसम में कनेक्टिविटी देना था।

विज्ञापन

इस योजना के तहत अब तक जम्मू-कश्मीर के लिए कुल 3742 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई थी, जिसमें 305 पुलों का निर्माण भी शामिल है। इसकी कुल सड़क लंबाई 20801 किलोमीटर है। इसके अलावा 2140 ऐसी बस्तियों को कनेक्टिविटी मिलेगी, जिसमें केवल 250 से ज्यादा जनसंख्या है।

अब तक कितना काम हुआ पूरा?

इन परियोजनाओं में से 217 पुलों समेत 3429 परियोजनाएं पूरी की जा चुकी हैं। अब तक 2140 में से 2129 बस्तियों को जोड़ा जा चुका है। इस परियोजना के तहत कुल 12650 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत जम्मू और कश्मीर में पिछले 5 सालों में ज्यादा ध्यान दिया गया है। जिसमें पहाड़ी क्षेत्रों में ग्रामीण कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि यह सभी परियोजनाएं सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत के साथ पूरी की जा रही हैं।

विज्ञापन

मीटिंग में यह भी बताया गया कि कनेक्टिविटी से किस तरह का बदलाव देखने को मिला है। तो आपको बता दें कि इससे स्थानीय लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिले हैं। जिससे उनकी रोजमर्रा का जिंदगी आसान हो गई है। उनकी पहुंच शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार में भी आसान हुई है।

इसके अलावा संयुक्त सचिव अमित शुक्ला ने परियोजनाओं के काम में गुणवत्ता मानकों का पालन करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि टिकाऊ और सुरक्षित बुनियादी ढांचे को तैयार करना बहुत जरूरी है। जिससे लंबे समय तक लोगों को सेवा मिलती रहे। इसके लिए उन्होंने डेली मॉनिटरिंग सिस्टम की जरूरत पर बल दिया, जिससे काम में आने वाली किसी भी परेशानी को एकदम से हल किया जा सके।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ