Amazon Founder Jeff Bezos Sells His Shares Worth 2.8 Billion Dollar: अमेजन के फाउंडर और अरबपति जेफ बेजोस ने इस महीने अपने 24 मिलियन शेयर बेच दिए हैं। इन शेयरों की मार्केट वैल्यू 4 बिलियन डॉलर (4 अरब डॉलर) है। इससे पहले, उन्होंने 2021 में अपने शेयर बेचे थे। बेजोस ने अमेजन के कार्यकारी अध्यक्ष हैं। उन्होंने 1994 में अमेजन की स्थापना की।
50 मिलियन शेयरों को बेचने की योजना बना रहा अमेजन
अमेजन का कहना है कि वह अगले साल 50 मिलियन शेयर बेचने की योजना बना रहा है। इन शेयरों की कीमत मौजूदा कीमतों पर लगभग 8.4 बिलियन डालर है। बीबीसी के मुताबिक, 9 फरवरी को 12 मिलियन शेयरों की पहली बिक्री की घोषणा एक नियामक फाइलिंग में की गई। इसके बाद अन्य 12 मिलियन शेयरों की बिक्री की घोषणा 13 फरवरी को की गई।
जेफ बेजोस को नहीं देना होगा टैक्स
जेफ बेजोस पिछले साल वाशिंगटन के सिएटल से फ्लोरिडा के मियामी आ गए थे। इसलिए उन्हें शेयरों को बेचने से हुए प्रॉफिट पर कोई टैक्स नहीं देना होगा।
अटकलें लगाई जा रही हैं कि बेजोस ने मियामी में शेयरों को बेचने का फैसला प्रॉफिट पर लगने वाले टैक्स की वजह से लिया, क्योंकि वाशिंगटन में उन्हें शेयरों को बेचने पर टैक्स देना पड़ता।
बेजोस ने 280 मिलियन डॉलर बचाए
बता दें कि स्टॉक की बिक्री या लंबे समय के निवेश से 250,000 डॉलर से अधिक के प्रॉफिट पर वाशिंगटन में 7 प्रतिशत कर लगता है। पिछले साल इससे राज्य के खजाने में अतिरिक्त 900 मिलियन डॉलर आए थे। अगर बेजोस सिएटल में रहकर अपने शेयर बेचते तो उन्हें 4 बिलियन डॉलर मूल्य के स्टॉक पर 280 मिलियन डॉलर का टैक्स देना होता।
यह भी पढ़ें: Amazon Prime यूजर्स को बड़ा झटका! देने होंगे ज्यादा पैसे, वरना…
‘हमें मियामी से प्यार है’
अमेजन के संस्थापक ने बताया कि उनके माता-पिता कुछ समय पहले ही मियामी वापस चले गए हैं, जहां उन्होंने अपने बचपन का कुछ समय बिताया था। मियासी में रहने का फैसला बेजोस ने इसलिए किया, क्योंकि वे अपने माता-पिता और ब्लू ओरिजिन अंतरिक्ष प्रोजेक्ट के करीब रहना चाहते थे। उन्होंने अपनी मंगेतर का जिक्र करते हुए कहा कि मुझे और लॉरेन सांचेज को मियामी से प्यार है। इन सबके लिए मैं प्रशांत नॉर्थवेस्ट को छोड़कर मियामी लौटने की योजना बना रहा हूं।
अमेजन के सबसे बड़े शेयरधारक हैं बेजोस
जेफ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक हैं। उनके पास 190 बिलियन डॉलर से अधिक की संपत्ति है। वे अमेजन के सबसे बड़े शेयरधारक हैं।
यह भी पढ़ें: कौन हैं Francoise Bettencourt Meyers? 100 अरब डॉलर की संपत्ति बनाने वाली दुनिया की पहली महिला
संबंधित खबरें
PNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
1 hr agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
2 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
3 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
4 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
5 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
14 hrs ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
20 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
22 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
23 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines