JanDhan Account Update: देश में प्रधानमंत्री जन धन योजना के माध्यम से 47 करोड़ से अधिक खाते खोले गए हैं। हालांकि कई लाखों लोग इन खातों पर उपलब्ध फायदों से अनजान हैं। सरकार जन धन खातों के धारकों को 10,000 रुपये दे रही है, लेकिन आपको इसके लिए अपनी शाखा में आवेदन करना होगा। इसके अलावा भी इस खाते के और भी फायदे हैं, जैसे कि 1 लाख 30,000 रुपये तक के बीमा की उपलब्धता। अगर आप इन कार्यक्रमों के बारे में नहीं जानते हैं, तो तुरंत पता करें और 10,000 रुपये के लिए आवेदन करें।
आपको बता दें कि जन धन खाते के तहत खाताधारकों को कई तरह के लाभ दिए जाते हैं। पहला फायदा यह है कि खाताधारक को अपने खाते में मिनिमम बैलेंस मेंटेन करने की जरूरत नहीं होती है। इसके अलावा, रुपे डेबिट कार्ड प्रदान किया जाता है और आप चाहें तो इस खाते पर 10,000 रुपये के ओवरड्राफ्ट के लिए बैंक में आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने बैंक की ब्रांच में संपर्क करना होगा।
और पढ़िए – JanDhan Account Update: जनधन खाताधारकों को मिल रहे 10,000 रुपये! ऐसे करें आवेदन
आकस्मिक मृत्यु की स्थिति में क्या मिलेगा?
सरकार जन धन खाताधारकों को 1 लाख रुपये की दुर्घटना बीमा पॉलिसी सहित कई लाभ प्रदान करती है। इसके अतिरिक्त, 30 हजार रुपये की जीवन बीमा पॉलिसी की पेशकश की जाती है। आकस्मिक मृत्यु की स्थिति में खाताधारक के परिवार को 1 लाख रुपये का बीमा कवर प्रदान किया जाता है। वहीं सामान्य परिस्थितियों में मृत्यु होने पर 30,000 रुपये की बीमा कवर राशि प्रदान की जाती है।
और पढ़िए – ऑनलाइन रमी गेम खेलने के लिए युवक ने 4 बैंकों से लिया लोन, हारा 52 लाख रुपए, अब बेच रहा किडनी
यदि आप इन कार्यक्रमों से लाभान्वित होना चाहते हैं, लेकिन आपने अभी तक जन धन खाता नहीं खोला है, तो भी आप यह खाता खोल सकते हैं। इसके लिए आपके पास आधार कार्ड और पैन कार्ड होना चाहिए।
संबंधित खबरें
त्योहारों के बीच चीनी ने बिगाड़ा रसोई का बजट! 1 महीने में इतने बढ़े दाम
6 mins agoGoogle में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
1 hr agoसस्ता हो गया कच्चा तेल, पेट्रोल डीजल की नई रेट लिस्ट; चेक करें ताजा भाव
1 hr agoक्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
17 hrs agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
18 hrs agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
18 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
18 hrs agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
19 hrs ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
19 hrs agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines