हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Explainer: पहली बार कब पेश हुआ था Budget, क‍ितनी म‍िली थी टैक्‍स छूट; 90% लोगों को नहीं पता

भारत में बजट का इतिहास काफी पुराना है. इसे दो हिस्सों में देखा जा सकता है. आजादी से पहले और आजादी के बाद. देश का पहला बजट और टैक्स के नियम आज के मुकाबले बहुत अलग थे. आइये आपको बताते हैं क‍ि भारत का पहला बजट कब और क‍िसने पेश क‍िया था. उस वक्‍त क‍ितनी सैलरी वालों को टैक्‍स से राहत दी गई थी?

विज्ञापन
budget पहली बार 1860 में पेश क‍िया गया था

Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को बजट (Union Budget 2026) पेश कर रहने जा रही है. साल 2026 में पेश होने जा रहा यह केंद्रीय बजट स्वतंत्र भारत का 94वां बजट (94th Union Budget) होगा. स्वतंत्र भारत का पहला बजट, 26 नवंबर 1947 को आर. के. षणमुखम चेट्टी ने पेश क‍िया था. लेक‍िन कम लोगों को ये पता है क‍ि आजादी से पहले भी भारत में बजट पेश क‍िया गया था. जी हां साल 1860 में आजादी से भी पहले भारत का पहला बजट पेश क‍िया गया, ज‍िसे जेम्स विल्सन ने पेश क‍िया था, जो एक स्कॉटिश थे.

यह भी पढ़ें : Budget 2026: जानें क्या-क्या बदलने वाला है इस बार

तब और अब में काफी अंतर आ चुका है. उस वक्‍त इनकम टैक्‍स लगाए जाने को लेकर खूब व‍िवाद हुआ था. आइये आपको बताते हैं क‍ि पहली बार जब देश में बजट पेश हुआ, तब क‍ितनी आय वालों को टैक्‍स से राहत दी गई थी.

विज्ञापन

भारत का सबसे पहला बजट (अंग्रेजों के समय)

भारत का पहला बजट 7 अप्रैल 1860 को स्कॉटिश अर्थशास्त्री और राजनेता जेम्स विल्सन (James Wilson) ने पेश क‍िया था. विल्सन ‘द इकोनॉमिस्ट’ मैगजीन और ‘स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक’ के संस्थापक भी थे. सन 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के बाद ब्रिटिश शासन को हुए भारी वित्तीय नुकसान की भरपाई के लिए पहली बार ‘इनकम टैक्स’ की अवधारणा पेश की गई थी.

क‍ितनी आय वालों को म‍िली थी टैक्स छूट:
सन 1860 में उस समय नियम बनाया गया था कि जिन लोगों की सालाना आय 200 रुपये से कम है, उन्हें कोई टैक्स नहीं देना होगा. लेक‍िन आय अगर 200 से 500 रुपये के बीच है तो उन्‍हें 2% और 500 से ऊपर की आय है तो 4% टैक्स देना होगा.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : Budget 2026 Expectations Live: कर्मचारियों को टैक्स में कटौती का इंतजार! सरकार दे सकती है सरप्राइज

स्वतंत्र भारत का पहला बजट
आजादी म‍िलने के बाद भारत का पहला बजट 26 नवंबर 1947 को पेश क‍िया गया. इस बजट को देश के पहले वित्त मंत्री आर. के. षणमुखम चेट्टी (R. K. Shanmukham Chetty) ने पेश क‍िया था. आजाद भारत का ये बजट केवल 7.5 महीनों (15 अगस्त 1947 से 31 मार्च 1948) के लिए एक ‘अंतरिम बजट’ था. इसमें कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया था. उस समय भारत का कुल बजट राजस्व केवल 171.15 करोड़ रुपये था.

विज्ञापन

टैक्स छूट का रोचक इतिहास
समय के साथ टैक्स छूट की सीमा में कैसे-कैसे बदलाव हुआ, आइये आपको बताते हैं:

  • 1950 (गणतंत्र भारत का पहला बजट): जॉन मथाई ने पेश किया. उस समय 1500 तक की आय टैक्स फ्री थी.
  • 1955-56: शादीशुदा और अविवाहित लोगों के लिए अलग-अलग छूट थी. शादीशुदा व्यक्ति के लिए 2000 और अविवाहित के लिए 1000 रुपये की सीमा तय थी.
  • 1970 के दशक: एक समय ऐसा भी था (1973-74) जब भारत में सबसे ऊंचे स्लैब पर टैक्स की दर 97.5% तक पहुंच गई थी.
  • 1985: राजीव गांधी सरकार ने शादीशुदा/अविवाहित का भेदभाव खत्म कर सभी के लिए एक समान टैक्स स्लैब लागू किया.

बजट से जुड़े कुछ और भी रोचक बातें:

विज्ञापन
  • बजट का समय: पहले बजट शाम 5:00 बजे पेश होता था. साल 2001 में यशवंत सिन्हा ने इसे बदलकर सुबह 11:00 बजे कर दिया.
  • भाषा: 1955 तक बजट केवल अंग्रेजी में आता था. इसके बाद इसे हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में पेश किया जाने लगा.
  • ब्रीफकेस की विदाई: 2019 में निर्मला सीतारमण ने ‘ब्रीफकेस’ की परंपरा खत्म कर ‘बही-खाता’ (लाल कपड़े में लिपटा टैबलेट) पेश करना शुरू किया.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola