ITR for Senior Citizens: रेगुलर इनकम नहीं है, फिर भी क्या सीनियर सिटिजन्स को भरना चाहिए ITR? जानिए नियम

Income Tax Rules for Retirees and Senior Citizens: बिना रेगुलर इनकम के सीनियर सिटिजन्स को ITR भरना चाहिए या नहीं? जानिए सेक्शन 194P, TDS रिफंड और इनकम टैक्स के नए नियम.

senior citizen

पेंशनर्स के लिए ITR के नियम, जानिए कब मिलेगी टैक्स से छूट

विज्ञापन

अक्सर रिटायरमेंट के बाद कई सीनियर सिटिजन्स (वरिष्ठ नागरिकों) के मन में यह सवाल उठता है कि जब उनकी कोई रेगुलर सैलरी या इनकम नहीं आ रही है, तो क्या उन्हें इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने की जरूरत है? कई लोग सोचते हैं कि पेंशन या एफडी (FD) के ब्याज से मिलने वाला पैसा टैक्स के दायरे में नहीं आता, इसलिए आईटीआर की कोई जरूरत नहीं है. लेकिन इनकम टैक्स के नियम कुछ और कहते हैं. आइए समझते हैं कि सीनियर सिटिजन्स को कब ITR भरना जरूरी है और कब उन्हें इससे छूट मिलती है.

Bank Open or Closed Today: आज सावन शिवरात्रि पर क्‍या खुले रहेंगे बैंक? जानिए RBI की छुट्टियों की लिस्ट

विज्ञापन

किसे मिलती है ITR भरने से पूरी छूट?

सरकार ने 75 साल या उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के लिए Section 194P के तहत ITR फाइल करने से छूट दी है. लेकिन इसके लिए 3 मुख्य शर्तें पूरी होनी चाहिए:

  1. बुजुर्ग की उम्र 75 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए.
  2. उनकी आय का जरिया सिर्फ पेंशन (Pension) और उसी बैंक से मिलने वाला ब्याज (Interest) होना चाहिए.
  3. उनका पेंशन खाता उसी बैंक में होना चाहिए जहां उनकी एफडी या सेविंग्स अकाउंट है.

इस मामले में बैंक खुद ही आपकी आय पर बनता हुआ टैक्स (TDS) काट लेता है और आपको अलग से ITR फाइल नहीं करना पड़ता.

विज्ञापन

60 से 75 साल के सीनियर सिटिजन्स के लिए क्या नियम हैं?

60 से 75 वर्ष की उम्र के बुजुर्गों के लिए बेसिक टैक्स छूट की सीमा (Basic Exemption Limit) तय है. पुराने टैक्स रिजीम (Old Tax Regime) में 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए 3 लाख रुपये तक की सालाना आय टैक्स फ्री है. वहीं 80 वर्ष से अधिक (Super Senior Citizens) के लिए यह सीमा 5 लाख रुपये है. नए टैक्स रिजीम (New Tax Regime) में 60 से अधिक उम्र के लोगों के लिए ₹3 लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगता.

विज्ञापन

जरूरी बात ये है क‍ि अगर आपकी कुल सालाना कमाई (पेंशन + एफडी का ब्याज + अन्य ब्याज) इस छूट सीमा से ज्यादा है, तो बिना रेगुलर सैलरी के भी ITR फाइल करना अनिवार्य है.

विज्ञापन

रेगुलर इनकम न होने पर भी क्यों भरना चाहिए ITR?
अगर आपकी कमाई टैक्स छूट की सीमा से कम है, फिर भी ITR फाइल करने के कई बड़े फायदे होते हैं:

कट चुके TDS का रिफंड पाने के लिए: बैंक अक्सर FD के ब्याज पर TDS काट लेते हैं. अगर आपकी कुल आय टैक्स के दायरे में नहीं आती, तो कटा हुआ पैसा वापस (Tax Refund) पाने के लिए आपको ITR फाइल करना ही पड़ेगा.

विज्ञापन

कैपिटल गेन्स सेट-ऑफ (Capital Gains): अगर आपने कोई प्रॉपर्टी, शेयर या म्यूचुअल फंड बेचा है और उसमें नुकसान (Loss) हुआ है, तो ITR भरकर आप उस नुकसान को अगले सालों के लिए कैरी फॉरवर्ड (Carry Forward) कर सकते हैं.

वीजा और होम लोन में आसानी: विदेश यात्रा के लिए वीजा अप्लाई करते समय या किसी काम के लिए लोन लेते समय पिछले 2-3 सालों का ITR एक मजबूत इनकम प्रूफ का काम करता है.

विज्ञापन

इन स्पेशल केसेज में ITR भरना अनिवार्य है
भले ही आपकी कुल आय कम हो, लेकिन अगर आपने साल भर में नीचे दिए गए काम किए हैं, तो ITR भरना जरूरी हो जाता है:

  • एक साल में 1 लाख रुपये से अधिक का बिजली बिल चुकाया हो.
  • विदेश यात्रा पर 2 लाख रुपये से अधिक खर्च किए हों.
  • बैंक खातों में 1 करोड़ रुपये या उससे अधिक का कैश जमा किया हो.
  • बैंक से साल में 25,000 रुपये से अधिक का TDS काटा गया हो.

कुल म‍िला कर बात ये है क‍ि सीनियर सिटिजन्स को अपनी उम्र, आय के स्रोतों और बैंक द्वारा काटे गए TDS को ध्यान में रखकर ही ITR का फैसला लेना चाहिए. अगर आपका TDS कटा है या आपकी आय बेसिक छूट सीमा से ऊपर है, तो समय पर ITR जरूर फाइल करें ताकि किसी भी पेनाल्टी से बचा जा सके.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ