ISRO के गगनयान टेस्ट की कोस्ट देख पाकिस्तान के छूटे पसीने! जी हां। भारतीय स्पेस एजेंसी ISRO देश के लिए कमाल करती जा रही है। अब इसी लाईन में ISRO ने अपने पहले मानव मिशन के लिए गगनयान की तरफ कदम बढ़ा दिया है। इसरो ने अपने दूसरे प्रयास में गगनयान मिशन के लिए टेस्ट को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। जिसके बाद से सभी देश इसरो को सलाम कर रहे हैं।

इसरो के टेस्ट से पाकिस्तान हुआ परेशान

वहीं अगर पाकिस्तान की बात करें तो इसरो ने जब से चंद्रयान तीन सफलतापूर्वक चांद पर लैंड किया है तभी से पड़ोसी देश पाकिस्तान के होश उड़े हुए हैं। लेकिन कल इस गगनयान के टेस्ट की कास्ट को जानकर पाकिस्तान के पसीने छूट गए। क्योंकि रिपोर्ट्स हैं कि कॉस्ट पाकिस्तान के स्पेस एजेंसी SUPARCO के किसी 1 मिशन के बजट के बराबर है।

विज्ञापन

आने वाले हैं कई बड़े मिशन

अब जब ऐसी रिपोर्ट्स आएंगी तो पसीने छूटने लाजमी है। वैसे भी आने वाले समय में इसरो कई मिशन पर काम कर रहा है। इसके बाद पड़ोसी मुल्क और ज्यादा परेशान हो सकता है। 2035 तक इसरो ने स्पेस में इंडियन स्पेस सेंटर खोलने का प्लान बनाया हुआ है। और वहीं 2040 में इसरो किसी भारतीय को चांद पर भेजने की तैयारी कर रहा है।

पाकिस्तान ने की थी शानदार शुरूआत

वहीं पाकिस्तान की बात करें तो 80s के साथ 90s में पाकिस्तान की स्पेस एजेंसी भारत से काफी आगे थी। उन्होंने भारत से पहले अपना रॉकेट लॉन्च किया था। लेकिन उसके बाद एजेंसी के दिन लगातार बिगड़ते रहे। बजट में कटौती हो गई, जिसके बाद से पूरी तरह से खुल कर काम नहीं कर पाए। आज हालात ये है कि ISRO की टेस्टिंग भी पाकिस्तान के बजट से ज्यादा हो जाती है।

विज्ञापन

आने वाले बजट में सरकार कर सकती है बड़ा ऐलान

आने वाले समय में पाकिस्तान की एजेंसी की तरफ से कोई भी बड़ा मिशन नहीं है। वैसे भी देश की इकॉनमी गिर रही है तो कैसे ये स्पेस के लिए अपनी योजनाएं बना सकता है। वहीं ISRO के लिए पूरी संभावना है कि आने वाले बजट में बड़ा ऐलान किया जा सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ