हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

जामनगर रिफाइनरी के 25 साल: Isha Ambani ने दादा धीरूभाई अंबानी को किया याद

Reliance Jamnagar Refinery: ईशा अंबानी ने गुजरात में रिलायंस की रिफाइनरी के 25 साल पूरे होने के मौके पर अपने दादा धीरूभाई अंबानी को याद किया और अपने पिता मुकेश अंबानी की तारीफ की।

विज्ञापन

Isha Ambani: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की जामनगर रिफाइनरी को 25 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर कंपनी की निदेशक ईशा अंबानी ने कर्मचारियों और उनके परिवारों को संबोधित किया। ईशा अंबानी ने इस दौरान अपने दादा धीरूभाई अंबानी को भी याद किया।

‘यह उनका सपना था’

ईशा अंबानी-पीरामल ने कहा, आज जब हम जामनगर के 25 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं, तो मुझे अपने दादाजी बहुत याद आ रहे हैं। यह उनका सपना था, एक ऐसा सपना जो उनके दिल में बसता था। उन्हें यह देखकर बहुत गर्व होता कि जामनगर आज कितना विकसित बन गया है। वह यहां होते तो पूछते, ‘तुम लोग खुश हो कि नहीं’? और मैं कहना चाहती हूं कि हम सभी जामनगर की तरक्की देखकर आज बहुत खुश हैं।

यह भी पढ़ें – Akash Ambani का ऐलान, AI Infrastructure में लीडर बनेगा Jamnagar

विज्ञापन

मुकेश अंबानी की तारीफ

ईशा ने अपने पिता मुकेश अंबानी की तारीफ करते हुए कहा कि मैंने अपने पिता को उनके पिता का सपना पूरा करने के लिए पूरे समर्पण से काम करते देखा है। मेरे पिता एक दूरदर्शी और दृढ़ निश्चयी व्यक्ति हैं। उनके लिए कर्तव्य से बड़ा कुछ भी नहीं है। उनके लिए अपने पिता के सपने को पूरा करना ही सबकुछ है।

स्वर्ग है जामनगर

उन्होंने मुकेश अंबानी के बारे में बोलते हुए आगे कहा कि आप न केवल एक व्यवसायी के रूप में, बल्कि एक बेटे, पिता और एक इंसान के रूप में हमारी प्रेरणा हैं। जामनगर और आपने हमें दिखाया है कि जब हम एकता, जुनून और उद्देश्य के साथ बढ़ते हैं तो हर मुकाम हासिल कर सकते हैं। जामनगर स्वर्ग है और हमें इसे अपना घर कहते हुए गर्व महसूस होता है। ईशा ने जामनगर में योगदान के लिए अपनी मां नीता अंबानी की भी तारीफ की।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola