Akash Ambani का ऐलान, AI Infrastructure में लीडर बनेगा Jamnagar

AI infrastructure in Jamnagar: रिलायंस इंडस्ट्रीज के निदेशक आकाश अंबानी ने रिलायंस की जामगर स्थित रिफाइनरी के 25 साल पूरा होने के मौके पर बड़ा ऐलान किया है।

AkashAmbani
विज्ञापन

Akash Ambani: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) की गुजरात स्थिति जामनगर रिफाइनरी को 25 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के निदेशक आकाश अंबानी ने जामगर में AI इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने को लेकर प्रतिबद्धता दर्शाई। जामनगर रिफाइनरी के कर्मचारियों और उनके परिवारों को संबोधित करते हुए आकाश ने कहा कि हम जामनगर को AI इन्फ्रास्ट्रक्चर में लीडर बनाएंगे।

जल्द पूरा होगा काम

आकाश अंबानी ने कहा कि हम जामनगर में एआई इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास पर काम कर रहे हैं और इसे वर्ल्ड लीडर के रूप में देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हमने शुरुआत कर दी है और AI प्रोजेक्ट को जामनगर स्टाइल में 24 महीनों के अंदर पूरा करके दिखाएंगे। आकाश अंबानी ने कहा कि वह, ईशा और अनंत मिलकर रिलायंस को आगे बढ़ाएंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि जामनगर हमेशा रिलायंस परिवार के रत्न की तरह रहे।

विज्ञापन

खास रहा है जामनगर

आकाश ने अपने पिता मुकेश अंबानी और मां नीता अंबानी की तारीफ करते हुए कहा कि यह हमारा लक्ष्य है नए IT युग में जामनगर को वर्ल्ड लीडर बनाना। उन्होंने कहा कि रिलायंस परिवार के लिए जामनगर हमेशा से खास रहा है और हम इसके विकास को लेकर प्रतिबद्ध हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ